फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Maha Vaccination Campaign will run in the district from 11 to 14 April

11 से 14 अप्रैल तक जिले में चलेगा महा टीकाकरण अभियान

Sat, 10 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Maha Vaccination Campaign will run in the district from 11 to 14 April
डाक विभाग में टीका लगवाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान जारी है। इसी कड़ी में 11 से 14 अप्रैल तक जिले में महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ग्राउंड मैन तैयार कर लिया है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में अभी तक 76701 को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगा चुका है। शुक्रवार को 1636 को पहली व 273 को दूसरी डोज लगाई गई है। डॉ. त्रेहान ने बताया कि 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव के लिए जिले में अलग-अलग जगह कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित एरिया के निगम पार्षदों, धार्मिक गुरुओं और समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को साथ लेकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कोवैक्सीन को जरूरत के हिसाब से भिजवाया, लगेगी दूसरी डोज
डॉ. त्रेहान ने बताया कि कोवैक्सीन की 750 डोज पीजीआईएमएस, 100 पोलीक्लीनिक, 100 जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों को भेज दी गई है। निजी अस्पतालों से 150 रुपये प्रति डोज भारत सरकार को भेजे गए हैं और नियमानुसार निजी अस्पताल 250 रुपये प्रति डोज के हिसाब से चार्ज वसूल सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविशील्ड की कोई कमी नहीं है। कोवैक्सीन के लिए स्टेट गाइडलाइन है कि अभी इन डोज को सिर्फ उन्हें लगाया जाए, जिन्हें दूसरी डोज लगनी है। पहली डोज कोविशील्ड की ही लगाई जाएगी। जिले में टीकाकरण के लिए 0.5 एमएल ऑटो डिस्पोजल सीरिंज की खेप भी आ गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण से रोकेंगे कोरोना की दूसरी लहर : डीसी
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर को टीकाकरण से रोका जाएगा। लेकिन लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, सतर्क रहना होगा, खासतौर पर घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतनी होगी। उपायुक्त ने कहा कि भारत में विकसित कोरोना की दोनों वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावशाली हैं। कोई भी व्यक्ति वैक्सीन के बारे में किसी के बहकावे में न आए। पात्र लोग मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन लगवाएं। सरकार ने हर सोमवार और मंगलवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया है। पात्र लोग निजी या सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार का पालन जरूरी है। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में हर विद्यार्थी की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग पर फोकस किया जा रहा है। सभी लोग हैंड सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करें और दो गज की सामाजिक दूरी बनाएं। सीढ़ियां चढ़ते समय रेलिंग का कम से कम प्रयोग करें, लिफ्ट का बटन दबाते समय पेन या कोहनी का प्रयोग करें। अगर लिफ्ट में पहले से कोई मौजूद है तो दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हों। घर से बाहर निकलते समय मुंह और नाक को ढकें, बाहर जाने के लिए अलग जूते-चप्पल रखें। बाजार से सामान लाने को प्लास्टिक की टोकरी व हैंड सैनिटाइजर साथ रखें। एटीएम का प्रयोग करने से पहले और बाद में हाथ धोएं। जरूरी काम हो तभी बाहर जाएं, भीड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed