फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The leaders who used to shake hands while leaving are now touching

Rohtak News: हाथ हिलाकर निकलने वाले नेता अब छू रहे पर

Fri, 20 Sep 2024 06:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
The leaders who used to shake hands while leaving are now touching
बहादुरगढ़। विधानसभा चुनाव की जंग में इस बार बहादुरगढ़ सीट पर भी मुकाबला रोचक होने जा रहा है। दो मुख्य पार्टियों और एक निर्दलीय प्रत्याशी एक ही गांव लोवा खुर्द के रहने वाले हैं। एक बहादुरगढ़ के जटवाड़ा मोहल्ला से तो एक जाखौदा गांव के रहने वाले हैं। इनमें कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन

शहर की एक हुक्का चौपाल में बैठे बुजुर्ग चुनावी चर्चा में मशगूल थे। कोई किसी पार्टी के प्रत्याशी को जिता रहा था तो कोई निर्दलियों पर जोर लगा रहा था। वहीं, पास बैठे एक बुजुर्ग ने कहा, भाई अब नेताओं की मरोड़ तो ढीली होती जा रही है जो नेता बाजार में हाथ हिलाकर निकल जाया करते थे, वह अब बुजुर्गों के पैर छू रहे हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि एक नेता तो टिकट मिलने के बाद विजयी चिह्न बनाकर बाजार में घूम रहा था और लोगों की शुभकामनाओं का जवाब भी थैंक्यू बोलकर दे रहा था। दूसरे बुजुर्ग ने कहा भाई गलती इनकी नहीं है, ये तो 15 दिन अब ठीक रहेंगे, लेकिन उसके बाद तो जनता से मिलेंगे भी नहीं। वोट करते समय ही हमें ध्यान रखना होगा कि कौन मिलनसार है और किसका घमंड सातवेें आसमान पर है। ऐसे में बाद में पछताने से अच्छा है कि पहले ही सही निर्णय लिया जाए। इसी दौरान एक ताऊ ने कहा कि नेता तो अब वोट के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed