फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The last day to submit an affiliation fee of temporary schools

अस्थायी स्कूलों की संबद्धता फीस जमा कराने का अंतिम दिन आज

Wed, 24 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 24 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
The last day to submit an affiliation fee of temporary schools
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
एचबीएसई के अंतर्गत ऐसे कई स्कूल हैं, जिन्हें अभी तक मान्यता नहीं मिली है। ऐसे अस्थायी स्कूलों के संचालकों की ओर से संबद्धता फीस जमा कराने का अंतिम दिन बुधवार है। कई हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों ने अस्थायी संबद्धता फीस जमा नहीं करवाई है। बोर्ड विद्यार्थियों का नुकसान न हो, इसलिए प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से संबद्धता फीस की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अस्थायी स्कूलों की संबद्धता फीस जमा कराने की आखिरी तिथि 24 अगस्त निश्चित की है। इसके बाद स्कूल संचालक को पांच हजार रुपये लेट फीस के साथ संबद्धता फीस जमा करानी होगी। हालांकि अधिकतर अस्थायी स्कूल संचालक तो शिक्षा विभाग द्वारा एक वर्ष की मान्यता बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे थे। इस वजह से वे संबद्धता फीस जमा नहीं करा पाए। अस्थायी स्कूल संचालकों और बोर्ड परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजकर तिथि बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा के प्रधान सत्यवान कुंडू ने बताया कि जो स्कूल संबद्धता फीस जमा नहीं करा पाए हैं, वे एक दिन में कैसे फीस जमा कराएंगे? उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से अस्थायी मान्यता न मिलने के कारण बहुत से स्कूलों की संबद्धता लटक गई है। इसके आधार पर ही शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के फार्म भरने की अनुमति देता है। इसलिए संघ सरकार से मांग करता है कि बोर्ड संबद्धता फीस जमा कराने की आखिरी तिथि बढ़ाई जाए। इसके साथ ही संघ ने पिछले सत्र में जिन स्कूलों की अस्थायी मान्यता बढ़ाई गई थी, उनकी इस साल भी मान्यता एक साल के लिए बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed