फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The JE arrived to assess the waterlogging in the fields and assured a solution.

Rohtak News: खेतों में जलभराव का जायजा लेने पहुंचे जेई, समाधान का दिया आश्वासन

Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The JE arrived to assess the waterlogging in the fields and assured a solution.
सिंचाई विभाग के जेई नवीन से बातचीत करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। क्षेत्र में खेतों में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसे लेकर सिंचाई विभाग के जेई नवीन शुक्रवार को कलानौर व जिंदरान के खेतों का जायजा लिया। यहां किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
जलभराव के कारण सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न होने से किसान तीन फसलों की बुआई नहीं कर पाए हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पार्षद अमित कलसन, पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा व किसानों ने कहा कि समस्या के समाधान में सबसे बड़ी बाधा कुछ किसानों का असहयोग है। ये अपने खेतों से जलनिकासी के लिए रास्ता देने को तैयार नहीं हैं। इससे पहले भी प्रशासन की ओर से टीम गठित की गई थी। पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई गई। सहयोग के अभाव में यह कार्य अधूरा रह गया।
विज्ञापन

पूर्व वाइस चेयरमैन विष्णु, अमित मधुर, रजनीश राठी, संजय व किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है जो किसान जलनिकासी में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर समाधान निकाला जाए। इससे क्षेत्र के बाकी किसानों को राहत मिल सकेगी। किसानों ने बिजली निगम से पुराने बिजली कनेक्शन दोबारा बहाल करने की मांग की। इसके तार चोरी होने के बाद से पंपसेट नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई नवीन ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग के पास पाइप, पंपसेट समेत सभी संसाधन उपलब्ध हैं। आपसी सहयोग के बिना समाधान असंभव है।

इससे पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में कलानौर तहसीलदार को भी नियुक्त किया गया था। इसके बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। किसानों की समस्या को संबंधित विभागों के अधिकारियों व उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर ठोस निर्णय लेकर जल्द जलभराव से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यहां डीएसपी शिवनारायण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed