{"_id":"6952d4188c37657be80a4258","slug":"the-je-and-lineman-accused-of-demanding-a-bribe-have-been-sent-on-one-day-remand-rohtak-news-c-17-roh1019-785437-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिश्वत मांगने के आरोपी जेई व लाइनमैन एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिश्वत मांगने के आरोपी जेई व लाइनमैन एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बिजली चोरी का केस न बनाने के बदले में रिश्वत मांगने के आरोपी जेई रामकला व लाइनमैन राजेश को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर भगत सिंह ने कोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता ने एक वीडियो फुटेज भी सौंपी है। दावा किया गया है कि फुटेज में आरोपी लाइनमैन राजेश नजर आ रहा है जो रिश्वत के पांच हजार रुपयों की गिनती कर रहा है। अब पुलिस आरोपियों को मौके पर लेकर जाएगी। इसके लिए एक दिन का रिमांड दिया जाए। अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली।
एसीबी के रिकाॅर्ड के मुताबिक किला मोहल्ला निवासी सुमित ने शिकायत दी थी कि उसका भिवानी चुंगी पर होटल है। वह शेर विहार कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहता है। जून में बिजली निगम के जेई रामकला ने मकान में जांच की। मकान मालिक को 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने की बात कही। आरोप है कि जेई ने फोन पर किरायेदार से बिजली चोरी का केस न बनाने की एवज में 20-30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इतना ही नहीं जेई ने उससे 20 हजार रुपये ले भी ली। इसके बाद लाइनमैन राजेश अगले दिन आया और 5 हजार रुपये और लेकर गया। इसका वीडियो भी है। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को ऑडियो क्लीप, वीडियो व सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी थी। उसकी जांच करते हुए छह माह बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
...
आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस की टीम उनको वहां लेकर जाएगी जहां रिश्वत लेने का आरोप है। - भगत सिंह, जांच अधिकारी एंटी करप्शन ब्यूरो