{"_id":"6660c265ee8a1b95c6057e6b","slug":"the-injured-man-died-during-treatment-rohtak-news-c-196-1-nnl1004-112919-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
Thu, 06 Jun 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के निवाजनगर के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि 30 मई को करीब तीन बजे गांव निवाज नगर के नजदीक सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास वह और हनुमान बास किरारोद उमराबाद जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान नारनौल की तरफ से एक पिकअप चालक तेज गति से आया और हनुमान को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हनुमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नारनौल लाया गया। जहां से जयपुर ले जाया गया, लेकिन हनुमान ने चार जून को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।