फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The husband of the police officer, who went to rescue the woman, broke his head

महिला को छुड़वाने गए थानेदार का पति ने फोड़ा सिर

Fri, 04 Nov 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The husband of the police officer, who went to rescue the woman, broke his head
रोहतक। चौबीसी के गांव अजायब में बुधवार की शाम महिला को छुड़वाने गए थानेदार का उसके पति ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस की टीम ने आरोपी अमित को मौके पर ही काबू कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ईएसआई सूरजभान ने दी शिकायत में बताया कि वह ईआरवी पर तैनात है। बुधवार शाम 6 बजकर 34 मिनट पर पंचकूला स्थित मुख्यालय से कॉल आई कि अजायब गांव से एक महिला की कॉल आई है। जब बताए गए नंबर पर कॉल की तो महिला अनीता ने बताया कि जल्दी आ जाओ। उसका पति अमित झगड़ा कर रहा है। वह तत्काल अजायब गांव में पहुंचे। वे मौके पर पहुंचे तो महिला ने बताया कि उसका पति अमित मारपीट कर रहा है। वह चालक मनदीप व एसपीओ सत्ते के साथ मिलकर अमित को समझाने लगा। तभी अमित ने अचानक गुस्से में आकर उसे जान से मारने की नीयत से सिर पर ईंट मारी, जो उसके मत्थे में लगी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया और महम पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed