फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The house was robbed to repay the loan, the accused arrested

कर्ज उतारने के लिए की थी घर में लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The house was robbed to repay the loan, the accused arrested
रोहतक। गोपाल कालोनी में पुलिस थाने के ठीक सामने मकान में हुई लाखों रुपये की लूट की परते उतरने लगी हैं। पुलिस की जांच में आया है आरोपी राकेश व तरुण ने कर्ज उतारने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसके लिए मकान में घुसे और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों राकेश व तरुण को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि पांच अगस्त को सूचना मिली थी कि गोपाल कॉलोनी में वारदात हुई है। एक अज्ञात नकाबपोश युवक पिस्तौल दिखाकर जेवरात, मोबाइल फोन व अलमारी से करीब 15 हजार रुपये निकालकर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि ममता का एक देवर अविवाहित है। उसके रिश्ते के लिए करीब 15 दिन पहले पटवापुर निवासी राकेश व तरुण आए थे, लेकिन दोनों परिवारों के बीच रिश्ते की बात नहीं बनी। शुक्रवार को ममता अपने घर पर अकेली थी। करीब साढे़ 12 बजे राकेश निवासी पटवापुर घर के अंदर गया और जेवरात व पैसे लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को राकेश व तरुण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि राकेश नशे का आदी है और उसने कई लोगों से रुपये उधार ले रखे हैं। वह अपने साथी तरुण के साथ गोपाल कॉलोनी में पहुंचा। तरुण बाहर खड़ा हो गया, जबकि राकेश अंदर से नकदी व जेवरात ले गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गलत सूचना, कार्रवाई होगी : डीएसपी
डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र ने बताया कि महिला ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति ने पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जबकि शिकायत में महिला ने हथियार होने की बात का जिक्र नहीं किया तथा जांच में यह भी सामने आया कि महिला आरोपी राकेश को पहले से जानती थी। शिकायतकर्ता द्वारा प्रारंभ में पुलिस को गलत सूचना दी गई है तथा पुलिस को गुमराह किया गया है। शिकायतकर्ता के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed