फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The house was broken five months ago, then Joga started smuggling drugs

Rohtak: पांच माह पहले ही तोड़ा था मकान, फिर नशा तस्करी करने लगा जोगा

Sat, 01 Apr 2023 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2023 02:02 AM IST
सार

तस्करी के आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोगा के खिलाफ पहले से मादक पदार्थ अधिनियम के तहत चार केस दर्ज हैं। जमानत पर बाहर आया हुआ है। 22 अक्तूबर को पुलिस व नगर निगम ने मिलकर खोखराकोट इलाके में उसका तीन मंजिला मकान 10 घंटे बुलडोजर चलाकर तोड़ा था।

विज्ञापन
The house was broken five months ago, then Joga started smuggling drugs
पुलिस की एवीटी स्टाफ की गिरफ्त में आरोपी । विज्ञप्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पांच माह पहले पुलिस व नगर निगम ने मिलकर खोखराकोट इलाके में नशा तस्करी के आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोगा का मकान तोड़ा था। दोबारा फिर नशा के कारोबार में कूद गया। गुरुवार को सांपला के पास जोगेंद्र उर्फ जोगा व उसके साथी राजेश उर्फ राजे के पास 14 लाख की हेरोइन बरामद हुई थी। शुक्रवार को आरोपियों को एवीटी स्टाफ की टीम ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


एवीटी स्टाफ प्रभारी गोर्धन ने बताया कि तस्कर जोगेंद्र उर्फ जोगा के खिलाफ पहले से मादक पदार्थ अधिनियम के तहत चार केस दर्ज हैं। इन मामलों में वह गिरफ्तार हो चुका है। साथ ही जमानत पर बाहर आया हुआ है। 22 अक्तूबर को पुलिस व नगर निगम ने मिलकर खोखराकोट इलाके में उसका तीन मंजिला मकान 10 घंटे बुलडोजर चलाकर तोड़ा था।
विज्ञापन


इसके बावजूद आरोपी दोबारा नशा तस्करी में सक्रिय हो गया है। वीरवार को एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ की टीम ने उसे दिल्ली के द्वारका इलाके से नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आते समय दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाए थे मंथली लेने के आरोप
22 अक्तूबर को जब पुलिस व निगम ने मिलकर जोगा सहित एक अन्य आरोपी का मकान तोड़ा, उस समय एक वीडियो वायरल हुआ थी। वीडियो में पुलिस पर मंथली लेने का आरोप लगा था। कहा गया था कि पुलिस की मिलीभगत से मादक पदार्थ की तस्करी का धंधा होता है। एसपी ने आरोपों की जांच करवाई, लेकिन आरोपों में दम नहीं निकला।


आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोगा के खिलाफ पहले भी चार केस दर्ज हैं। उसका अक्तूबर माह में प्रशासन ने मकान भी तोड़ा था। इसके बावजूद अब फिर आरोपी नशा तस्करी में सक्रिय हो गया है। दिल्ली से 40 लाख की हेरोइन लाने के आरोप में उसे व उसके साथी राजेश उर्फ राजे को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। -गोर्धन सिंह, प्रभारी एवीटी स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed