फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The house in Ekta Colony and theft of lakhs by breaking the locks of the shop in Lakhnamajra

एकता कॉलोनी में मकान तो लाखनमाजरा में दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 29 Jan 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The house in Ekta Colony and theft of lakhs by breaking the locks of the shop in Lakhnamajra
रोहतक। जिले में चोरी की वारदात नहीं थम रही हैं। एकता कॉलोनी में मकान तो लाखनमाजरा में कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात व सामान निकाल कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने व लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एकता कॉलोनी निवासी धनबीर ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह किसी काम से दिल्ली गया था। शुक्रवार को वापस आया तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर डेढ़ लाख की नकदी व डेढ़ लाख के जेवरात निकाल कर ले गए।
विज्ञापन

कपड़े की दुकान से डेढ़ लाख का सामान भी चुराया
उधर, घरौंठी गांव निवासी सोनू राठी ने दी शिकायत में बताया कि उसकी लाखनाजरा के मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार सुबह 9 बजे दुकान पर पहुंचा तो दोनों ताले गायब मिले। दुकान के अंदर डेढ़ लाख का कपड़ा व गल्ले से 4200 रुपये की नकदी गायब मिली। मामले की सूचना पाकर लाखनमाजरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed