फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The hotel owner did not come, the partner was sent to jail by the court

होटल मालिक नहीं आया हाथ, साथी को अदालत ने भेजा जेल

Sun, 13 Feb 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The hotel owner did not come, the partner was sent to jail by the court
रोहतक। गौकर्ण चौकी प्रभारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में 10 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार आरोपी विनय को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे पुलिस की तरफ से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था, लेकिन पुलिस दूसरे आरोपी एवं होटल मालिक सुखबीर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गौकर्ण चौकी प्रभारी एएसआई पवनवीर ने शिकायत दी थी कि जींद बाईपास पर एक होटल है, जिसमें 2 फरवरी को एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। हालात संदिग्ध होने के चलते एक होटलकर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में उसे छोड़ दिया जाता। दूसरे आरोपियों को पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही थी, इस कारण होटलकर्मी को पूछताछ के लिए बुला रहे थे। इसी बीच पता चला कि होटल का असली मालिक सुखबीर है। इसी बीच एक वीडियो बनाकर सुखबीर ने शिकायत दी कि पुलिस ने होटलकर्मी को अवैध रूप से हिरासत में रखा हुआ है। अब वीडियो डिलिट करने व शिकायत वापस लेने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। एसपी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तय करने के लिए डीसी को पत्र लिखा। डीसी ने नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद पुलिस ने झज्जर रोड पर रुपये चौक के पास विनय नाम के युवक को 10 लाख सहित दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed