फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The heat will increase for the next four to five days

आगामी चार-पांच दिन और बढ़ेगी गर्मी

Tue, 10 May 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The heat will increase for the next four to five days
उर्फ गर्मी... गर्मी से राहत पाने के लिए पानी के छीटें मुंह पर मारती एनसीसी की कैडेट्स। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले दो दिन कम हुई गर्मी एक बार फिर गर्म हवाओं के संपर्क में आकर झुलसाने लगी है। रात का तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले चार-पांच दिनों में पारा और ऊपर चढ़ेगा। इससे गर्मी और पसीना छुड़ाएगी।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं में आए बदलाव से राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से पिछले दो दिन तक गर्मी से राहत मिली। अब मौसम के फिर से साफ व खुश्क होने से बदलाव आया है। इसके चलते फिर से गर्म हवाएं चलने लगी हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में इन हवाओं के और गर्म होने की संभावना है। इससे दिन व रात के तापमान में तेजी आएगी। फिलहाल दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। गर्मी व पारा आने वाले दिनों में ऊपर चढ़नेगा। बीच-बीच में धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। मौसम में बनी इस गर्माहट से राहत के लिए पेड़-पौधों पर पानी डाला जा रहा है। लघु सचिवालय में भी घास के साथ पेड़ों पर पानी डाला गया। घरों व पार्कों में भी पेड़-पौधों को गर्मी में झुलसने से बचाने व ठंडक के लिए पाइप से पानी की बौछार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मई से अब तक का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
9 मई 40.6 27.8
8 मई 41 26
7 मई 40 27
6 मई 38 27
5 मई 37 27
4 मई 38 26
3 मई 40 26
2 मई 41 28
1 मई 42 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed