फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The heat is haunting, the electricity is making me cry

गर्मी सता रही, बिजली रुला रही

Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The heat is haunting, the electricity is making me cry
रेलवे रोड के टिकट वाली गली में ट्रांसफारमर में लगी आग। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। पंचकूला मुख्यालय से तय साढ़े छह घंटे के अलावा हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। न घर में चैन मिल रहा और न बाहर राहत। बत्ती गुल होने से लोगों की रात की नींद उड़ गई है। कटौती के बाद जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू होती है वैसे ही ओवरलोडिंग से फॉल्ट, ब्रेकडाउन व केबल जलने लगते हैं। शनिवार को रेलवे रोड पर ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली की खपत 500 मेगावाट पार हो चुकी है। जिसकी वजह से पंचकूला मुख्यालय ने शहर में साढ़े छह घंटे की कटौती का रोस्टर जारी कर दिया है। इतने पर भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। जैसे ही बिजली की खपत 480 से 490 मेगावाट पहुंचती है, वैसे ही पंचकूला से पावर कट करने का संदेश आ जाता है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग की वजह से इंदिरा कॉलोनी और 11केवी मानसरोवर कॉलोनी में बिजली केबल जल गई, जिसकी वजह से दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। गोहाना रोड फीडर की केबल जलने से आजादगढ़, सुखपुरा चौक, सुपवा, राजेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी, गोहाना रोड, जींद बाईपास, छोटूराम नगर की बिजली दोपहर साढ़े बारह से तीन बजे तक बंद रही। नेहरू कॉलोनी में केबल में खराबी आने से दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य करने की वजह से बिजली बंद रही। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रेलवे रोड फीडर पर आग लग गई जिससे रेलवे रोड, प्रताप नगर, शौरी मार्केट, शौरी क्लॉथ मार्केट, एप्रोच रोड, पुरानी अनाज मंडी, टिकट वाली गली, झज्जर चौक, अग्रसेन चौक, महाजन पड़ाव, पीर जी मोहल्ला की बिजली तीन बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्हारा गांव जगमग गांव गद्दीखेड़ी में गंभीर बिजली संकट
म्हारा गांव जगमग गांव की सूची में शामिल गद्दी खेड़ी के लोग दो दिन से गंभीर बिजली संकट झेल रहे हैं। इस गांव में कटौती के अलावा शुक्रवार को दोपहर डेढ़ से शाम सवा पांच बजे तक बिजली गुल रही। कमोबेश शनिवार को भी दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य की वजह से आपूर्ति बाधित रही।

वर्जन -
पंचकूला मुख्यालय से निर्धारित समय पर कटौती हो रही है। ओवरलोडिंग की वजह से फॉल्ट, ब्रेकडाउन, केबल जलने अथवा ट्रांसफार्मर में खराबी आने से भी आपूर्ति बाधित हो रही है। समस्या की सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द समाधान करने में जुट रही हैं।
- एके यादव, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed