फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The health of children and youth is deteriorating due to the use of junk food

Rohtak News: जंक फूड के इस्तेमाल से बिगड़ रही बच्चों और युवाओं की सेहत

Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The health of children and youth is deteriorating due to the use of junk food
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जंक फूड के सेवन से युवाओं और बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। जंक फूड खाने से पेट से संबंधित बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों में 40 से 50 मरीज पेट की बीमारी से पीड़ित होते हैं। चिकित्सक इन मरीजों को घर का बना भोजन ग्रहण करने की सलाह दे रहे हैंं।
युवाओं और बच्चों का फास्ट फूड की तरफ अधिक रुझान होता है। अधिकतर बच्चे और युवा दाल, रोटी और सब्जी पसंद नहीं करते हैं। इसकी जगह वे फास्ट फूड का सेवन अधिक करते हैं। स्कूल-कॉलेज के छात्रों में फास्ट फूड का अधिक क्रेज है। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व अन्य तकनीकी कॉलेजों की कैंटीन में सबसे ज्यादा डिमांड फास्ट फूड की है। छोटे बच्चों को जंक फूड पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, चिप्स एवं सॉफ्ट ड्रिंक की आदत हो गई है। इस कारण युवा और बच्चे हार्ट रोगी, पेट दर्द, मोटापा, हार्मोन संबंधित बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। फास्ट फूड के सेवन से मोटापा, मधुमेह, दिल की बीमारी और हाइपरटेंशन की समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए पिज्जा, चाउमीन, बर्गर, मिर्च-मसालेदार खाद्य पदार्थ से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

-------
भोजन में इन चीजों को करें शामिल
मील में दाल, सब्जी, रोटी, चावल को शामिल करना चाहिए। लंच और ब्रेक फास्ट में सलाद का सेवन अधिक करना चाहिए। भोजन में दही, छाछ को शामिल करना चाहिए। घर में बने फास्ट फूड को तरजीह दें। नीबू पानी व घर में बने शीतल पेय पीएं। बच्चों को शारीरिक व्यायाम जरूर कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बच्चों को जंक फूड से बचाएं। मौसम के अनुसार भोजन दें। मौसमी फल और सब्जी जरूर दें। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बच्चों को व्यायाम कराएं। आजकल मोबाइल का इस्तेमाल करने से बच्चों को आंख की बीमारी हो रही है। - डॉ. दिनेश सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी।

--
वर्जन:
बच्चों में मोटापा, शुगर और बीपी की समस्या आ रही है। इससे बचने के लिए बच्चों को पौष्टिक भोजन देना चाहिए। बच्चों को सीजन की सब्जी खिलाएं और पानी का विशेष ध्यान रखें। जंक फूड देने से परहेज करें। -डॉ. गौरव यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed