फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The head of the PGI forensic department has been suspended 30 days before retirement.

Rohtak News: पीजीआई फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष सेवानिवृत्ति से 30 दिन पहले निलंबित

Sat, 03 Jan 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 03 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The head of the PGI forensic department has been suspended 30 days before retirement.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई के फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके धतरवाल काे शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। इन पर पद का दुरुपयोग करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मीडिया में जारी करने व जांच में शामिल न होने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। इनकी 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति होनी है।
इससे पहले संस्थान ने इन्हें चार्जशीट किया था। ऐसे में इन्हें सेवानिवृत्ति लाभ के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस संबंध में एचओडी से उनका पक्ष मांगा गया। इसके लिए उन्हें फोन के अलावा संदेश भेजा गया। इनका देर रात तक भी कोई जवाब नहीं आया। इस संबंध में उनके निलंबन का एक पत्र चिकित्सकों के ग्रुप में वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस पत्र की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

संस्था में सबसे मजबूत व अहम स्थान रखने वाले फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं। सेवानिवृत्ति के नजदीक पहुंचे यह चिकित्सक पिछले कुछ समय से अवकाश पर बताए जा रहे हैं। इन्हें कुछ समय पहले एक आपराधिक मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मीडिया में जारी करने व जिम्मेदारी नहीं होने के बावजूद खुद को मेडिकाे लीगल एडवाइजर बताने के मामले में चार्जशीट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने संस्थान को इस बारे में किसी तरह की सूचना या नोटिस नहीं मिलने की बता कही है। इसके बाद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति ने एक टीम गठित की थी जिसने अपनी रिपोर्ट दी। इसमें नोटिस उन तक पहुंचाने की बात कही गई है। इसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है। अब विभागाध्यक्ष को अपने बचाव में जवाब देना होगा। इसके बाद ही संस्थान प्रबंधन अगला फैसला लेगा।

फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके धतरवाल को निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ वर्ष 2015 तक के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उनके जवाब का इंतजार है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- डाॅ. सुरेश कुमार सिंघल, निदेशक, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed