फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The grip of the deadly fungus that spreads infection rapidly weakened, its lethality decreased.

Research: तेजी से संक्रमण फैलाने वाले जानलेवा फंगस की पकड़ कमजोर, घटी मारक क्षमता; HIV मरीजों के लिए उम्मीद

Sun, 07 Jun 2026 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा करिश्मा रंगा, रोहतक
करिश्मा रंगा, रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2026 06:37 AM IST
सार

विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इस खोज के आधार पर ऐसी नई दवाएं विकसित की जा सकती हैं जो गंभीर फंगल संक्रमण के इलाज को अधिक प्रभावी बना सकें।

विज्ञापन
The grip of the deadly fungus that spreads infection rapidly weakened, its lethality decreased.
इस शोध ने एचआईवी, एड्स संक्रमित और दूसरे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों के इलाज को लेकर नई उ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग में हुए शोध में जानलेवा फंगस क्रिप्टोकोकस नियोफॉर्मन्स की कमजोरी पकड़ने में सफलता मिली है, जिससे इसे प्रभावहीन करने के साथ ही इस पर दवाइयों के असर बढ़ाने में भी मदद मिली है। 

विज्ञापन


इस शोध ने एचआईवी, एड्स संक्रमित और दूसरे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों के इलाज को लेकर नई उम्मीद जगाई है। विभाग की पूर्व शोध छात्रा दीपिका कुमारी ने डॉ. रितु पसरीजा के मार्गदर्शन में एक ऐसे खतरनाक फंगस क्रिप्टोकोकस नियोफॉर्मन्स पर शोध किया है जो दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत का कारण बनता है। न्यूरोफॉर्मंस फंगस कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को तेजी से संक्रमित करता है। यह फंगस शरीर में जाकर दिमाग तक पहुंच सकता है और गंभीर संक्रमण पैदा करता है।
विज्ञापन


रिसर्च में टीम ने फंगस के अंदर मौजूद एक खास हिस्से की पहचान कर उसे कमजोर किया तो फंगस की ताकत कम हो गई। इसके बाद वह शरीर में तेजी से संक्रमण फैलाने के मामले में कमजोर पड़ गया। यही नहीं फंगस को दूर करने वाली दवाइयों का असर भी उस पर ज्यादा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाइयों का असर बढ़ाने में मिल सकती है मदद
शोध में सामने आया कि फंगस के कमजोर होने के बाद कुछ एंटी फंगल दवाएं पहले की तुलना में ज्यादा असरदार साबित हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इस खोज के आधार पर ऐसी नई दवाएं विकसित की जा सकती हैं जो गंभीर फंगल संक्रमण के इलाज को अधिक प्रभावी बना सकें। डॉ. दीपिका ने बताया कि अभी कई मामलों में फंगस पर दवाइयों का असर कम हो जाता है। इससे मरीज की हालत ज्यादा गंभीर हो सकती है। ऐसे में यह रिसर्च भविष्य में इलाज के नए रास्ते खोल सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed