फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The government should meet the legitimate demands by talking to the clerks: Dipendra

लिपिकों से बात कर सरकार जायज मांगें पूरी करे : दीपेंद्र

Sun, 09 Jul 2023 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
The government should meet the legitimate demands by talking to the clerks: Dipendra
संजय कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करते राज्य सभा सदस्य
रोहतक। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चल रहा विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम गठबंधन सरकार का विदाई समारोह है। वह शनिवार को शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए और रविवार को भिवानी में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का न्योता भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से लिपिकों की हड़ताल के कारण न तो सरकारी दफ्तर में कोई फाइल निकली है न ही कोई रजिस्ट्री हुई है। हरियाणा के सरकारी दफ्तरों को देखकर ऐसा लगता है, प्रदेश सरकार विहीन हो गया है।जनता दर-दर की ठोकर खा रही है। सरकार लिपिकों की की जायज मांगों को पूरा करे। हरियाणा में लिपिक वर्ग को ही अपने काम के अनुरूप सम्मानजनक बेसिक-पे हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार को जल्द बिना किसी भेदभाव के उनकी बात सुननी चाहिये। हरियाणा में हर महकमे में हजारों पद खाली पड़े हैं। यह संख्या करीब दो लाख है। इन पदों के खाली होने से विभागों में स्टाफ कम है। बीजेपी जहां अन्य विपक्षी दलों के शासित राज्यों में 'ऑपरेशन लोटस' चला कर सरकारों को अस्थिर कर रही है। वहीं, हरियाणा एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां बीजेपी सरकार होने के बावजूद 'ऑपरेशन रिवर्स लोटस' चल रहा है। इसका प्रमाण है कि पिछले चंद महीनों में ही हरियाणा में 29 पूर्व विधायक/पूर्व मंत्री दूसरे राजनीति दलों से कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने संजय कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed