फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Gokarna area is not clean, with heaps of garbage piled up near the park, fueling public anger

Rohtak News: गोकर्ण क्षेत्र में सफाई नहीं, पार्क के पास लगे गंदगी के ढेर, लोगों में बढ़ा रोष

Sun, 19 Oct 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The Gokarna area is not clean, with heaps of garbage piled up near the park, fueling public anger
17...गोकर्ण क्षेत्र में सफाई नहीं होने से पार्क के पास लगे गंदगी के ढेर। स्रोत : नागरिक - फोटो : Udhampur news
रोहतक। स्वच्छता का दम भरने वाले नगर निगम क्षेत्र के गोकर्ण क्षेत्र सफाई नहीं हो रही है। यहां गोकर्ण पार्क के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। गलियों मे गंदा पानी भी जमा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से यहां के लोगों में रोष बढ़ रहा है। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सख्त कदम उठाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

गोकर्ण धाम, सरोवर, आंबेडकर भवन, गोकर्ण पार्क के पास धनतेरस पर भी गंदगी का आलम रहा। लोगों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है लेकिन सांसद और न ही विधायक ने इसकी सुध ली है। ऐसे में दीपावली के बाद इन नेताओं के प्रति सख्त नाराजगी यहां के लोग प्रकट करेंगे। लोगों का कहना है कि वह लगभग चार माह से यहां नर्क का जीवन जी रहे हैं। पहले तो अधिकारी बारिश का बहाना लेते थे अब तो बारिश भी नहीं है फिर भी इस क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


जगह-जगह पड़ी गंदगी
आंबेडकर भवन के सामने नाले एक साल से टूटे हुए हैं, जगह-जगह टाइल्स एक साल से उखड़ी हुई हैं। पार्क के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां सफाई भी ठीक प्रकार से नहीं होती है। रूप नगर में पिछले 4-5 महीने से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। नेहरू कॉलोनी में पानी गंदा आ रहा है। नालियों में घास उगी हुई है। प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए भी जनता परेशान हैं। लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए मेयर व नगर निगम आयुक्त को शिकायत दी थी लेकिन अब तक हल नहीं हुआ है।

17...गोकर्ण क्षेत्र में सफाई नहीं होने से पार्क के पास लगे गंदगी के ढेर। स्रोत : नागरिक

17...गोकर्ण क्षेत्र में सफाई नहीं होने से पार्क के पास लगे गंदगी के ढेर। स्रोत : नागरिक- फोटो : Udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed