{"_id":"66d3ad46a1c1a6199a0d5b64","slug":"the-girl-asked-for-a-seat-in-the-bus-when-the-argument-escalated-the-youth-beat-the-conductor-rohtak-news-c-17-roh1019-495047-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बस में युवती ने मांगी सीट, कहासुनी बढ़ने पर युवकों ने कंडक्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बस में युवती ने मांगी सीट, कहासुनी बढ़ने पर युवकों ने कंडक्टर को पीटा
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर से चंडीगढ़ जा रही झज्जर डिपो की बस में युवती ने सीट मांगी तो कंडक्टर के साथ विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दिल्ली बाईपास पर सात-आठ युवकों ने बस रुकवाकर कंडक्टर की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक बैग भी ले गए, इसमें नकदी थी। उधर, युवती ने भी कंडक्टर पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। पीजीआई थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
पुलिस के अनुसार झज्जर डिपो के कंडक्टर राजबीर सुहाग ने शिकायत दी है कि शनिवार को वे झज्जर से चंडीगढ़ के लिए जा रहे थे। एक युवती झज्जर से बस में बैठी। उसने सीट मांगी, लेकिन सीट उपलब्ध न होने की बात कही। इस पर युवती कहासुनी करने लगी। दोपहर एक बजे दिल्ली बाईपास चौक पर युवकों को बुला लिया। युवकों ने बस को रुकवाकर कंडक्टर से मारपीट की और बैग भी ले गए। बैग में 10 हजार रुपये की नकदी भी थी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक उस समय तक फरार हो चुके थे, लेकिन युवती वहीं पर थी। उधर, युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने परिचालक से सीट मांगी तो वह बदतमीजी करने लगा।
वर्जन
बस में सीट न मिलने को लेकर परिचालक व एक युवती के बीच कहासुनी हो गई थी। दिल्ली बाईपास पर कुछ युवकों ने परिचालक के साथ मारपीट की। परिचालक का कैश ले जाने का आरोप गलत बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है। इसकी जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रोशनलाल, प्रभारी थाना पीजीआई