फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Gaud organization's new voting rights have been approved, paving the way for elections.

Rohtak News: गौड़ संस्था के नए वोटों की मंजूरी मिली, चुनाव का रास्ता साफ

Sat, 07 Feb 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The Gaud organization's new voting rights have been approved, paving the way for elections.
10-गौड़ संस्था के पदेन सचिव एवं प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा से जुड़े संस्था के नए वोटों की सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पिछले 12 साल से रुके कार्यकारिणी के चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है। ऐसे में जल्द ही नई कार्यकारिणी के चुनाव होने की उम्मीद है।
सभा के पदेन सचिव व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने हरियाणा पंजीकरण एवं विनियमन सोसाइटी अधिनियम, 2012 की धारा 85 के तहत आवश्यक अनुमति एवं छूट प्रदान करते हुए सदस्यता ग्रहण की स्वीकृति दे दी है। अब संस्था के नए सदस्य बनाए जाएंगे। वर्तमान में संस्था के 33,107 सदस्य हैं। जल्दी ही नए वोट बनाने का काम शुरू होगा। इसके बाद संस्था सदस्यों की नई वोटर लिस्ट के हिसाब से कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

पहले संस्था में 33,107 वोट थे। 2012 में बढ़कर 42,974 हो गए थे। नई वोटों के साथ वर्ष 2014 के बाद की कार्यकारिणी चुनी जानी थी। नए वोटों को लेकर यह विवाद अदालत में चला गया था। इसके बाद से मामला विवादों में फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 जनवरी 2014 को पूरा हुआ था। इसके बाद से प्रशासक को संस्था की जिम्मेदारी सौंप गई थी। वर्तमान में संस्था के 13वें प्रशासक के रूप में एसडीएम आशीष कुमार को जिम्मेदारी सौंप गई है।


ये हैं सदस्यता की शर्तें
सभा की सदस्यता के लिए सदस्यता ग्रहण करने वाले की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। सदस्यता शुल्क के रूप में आवेदक के खुद के खाते से 1100 रुपये चेक, ड्राफ्ट या ऑनलाइन माध्यम से जमा कराने होंगे। सभा के पुराने आजीवन सदस्यों की सूची गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article