फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The game of unnecessarily blocking property tax files has been exposed, notice issued to five employees

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स की बेवजह फाइल अटकाने का खेल उजागर, पांच कर्मियों को नोटिस

Wed, 25 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 25 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The game of unnecessarily blocking property tax files has been exposed, notice issued to five employees
नगर निगम में टैक्स ब्रांच की बैठक के दौरान कार्य की समीक्षा करते आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा। संवाद
रोहतक। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कर्मचारी बेवजह आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसके लिए बिना किसी ठोस कारण के फाइलें लौटाई जा रही हैं। मंगलवार को टैक्स ब्रांच की दो घंटे चली समीक्षा बैठक में चार केस सामने आए। निगम आयुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शहर में 2.20 लाख प्रॉपर्टी आईडी हैं, जिनका टैक्स जमा कराने के लिए नागरिक सुविधा केंद्र में काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही, वार्ड अनुसार एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। फाइलें दो स्तर से गुजरती हैं। पहले क्लर्क जांच करके फाइल आगे बढ़ाते हैं, इसके बाद फाइल को चेकर यानी बड़ा अधिकारी देखता है।
विज्ञापन

इसके बाद त्रुटि ठीक होती है या फाइल लौटाई जाती है। मंगलवार को निगम आयुक्त ने टैक्स ब्रांच के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कामकाज की दो घंटे समीक्षा की। इसमें चार केस ऐसे सामने आए, जिसमें बेवजह उपभोक्ताओं को परेशान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
केस-1 : नाम ठीक होने के बावजूद घुमाई फाइल
निगम के एनडीसी पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 को नाम ठीक करने के लिए आवेदन किया गया। आवेदन संख्या 0423709902 रही। समीक्षा में पता चला कि आवेदनकर्ता ने जो कागजात जमा करवाए, उसमें नाम ठीक था। आरोप है कि इसके बावजूद अनावश्यक रूप से फाइल को इधर से उधर घुमाया गया। आवेदनकर्ता को बेवजह परेशान किया गया। इसके लिए आयुक्त ने दो दिन में क्लर्क मनोज कुमार से जवाब मांगा है।
...
केस-2 : बेवजह लौटाई फाइल, डीईओ व क्लर्क को नोटिस
निगम के एनडीसी पोर्टल पर संपत्ति आईडी ठीक करवाने के आवेदन किया गया, जिसका नंबर 0424070991 व प्राॅपर्टी आईडी संख्या 1 एचयू 3 एलएम 41 है। आरोप है कि अनुचित तरीके से फाइल को लौटाकर आवेदनकर्ता को परेशान किया गया।
इससे साफ है कि उपभोक्ता को जानबूझ कर परेशान किया गया। इसके लिए नोटिस देकर डीईओ संदीप व क्लर्क राजेश गिल से दो दिन में जवाब मांगा गया है।
...
केस-3 : बिना जांच लौटाई फाइल, जवाब दें विधि सहायक
समीक्षा में पता चला कि 31 दिसंबर 2023 को प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर एनडीसी पोर्टल पर आवेदन किया गया, जिसका नंबर 0423709902 है। जांच में पता चला कि पूरे दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बावजूद फाइल को बिना जांच किए लौटाया गया। आयुक्त की तरफ से विधि सहायक नीरज को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है।

...
केस-4 : नाम ठीक होने के बावजूद घुमाया
समीक्षा में पता चला कि 31 दिसंबर 2023 को एनडीसी पोर्टल पर आवेदन किया गया, जिसकी संख्या 0423709 है। ऑनलाइन दस्तावेज जमा करवाए गए, जिसमें आवेदनकर्ता का नाम ठीक था। इसके बावजूद बेवजह फाइल लटकाई गई। इसके लिए निगम आयुक्त ने क्लर्क सोनू यादव से दो दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed