फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The fire department has only 13 vehicles and 60 employees to deal with the fire

Rohtak News: आग से निपटने के लिए दमकल विभाग के पास महज 13 वाहन व 60 कर्मचारी

Wed, 16 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 16 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The fire department has only 13 vehicles and 60 employees to deal with the fire
रोहतक। गर्मी के साथ जिले में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मकान, दुकान, तार, कार व फसल में आग लगने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। इनसे निपटने के लिए दमकल विभाग के पास संसाधन अपर्याप्त हैं। दमकल वाहन ही नहीं कर्मचारी भी कम हैं।
विज्ञापन

पिछले ढाई साल में जिले में आग लगने की 2197 घटनाएं हुईं। इस वर्ष भी आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आग बुझाने के लिए विभाग के पास मौजूदा स्टाफ व वाहनों की संख्या कम पड़ रही है। इस कमी को देखते हुए विभाग ने मुख्यालय से 16 नए वाहन व 90 कर्मचारियों की मांग की है। इनके मिलने से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार 100 फायर मैन होने चाहिए। वर्तमान में 60 फायर मैन ही हैं। वहीं 10 बाइक की जगह तीन ही बाइकें हैं। जिले में 15 छोटी गाड़ी की जगह दो छोटी गाड़ी व 16 बड़ी गाड़ी की जगह नौ बड़ी गाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मंजिल से ऊपर नहीं पहुंच सकते दमकल कर्मी
विभागीय सर्वे में पता चला है कि जिले में अनेक बहुमंजिला भवन हैं। इनके ऊपरी हिस्से में आग लगने पर बड़ी अनहोनी का अंदेशा है। इसकी वजह दमकल विभाग का चार मंजिल से अधिक ऊपर नहीं पहुंच पाना है। शहर में पांच से सात मंजिला भवन भी बने हुए हैं। यहां तक दमकल विभाग के वाहनों के प्रेशर से भी पानी पहुंचना असंभव है। इस समस्या को देखते हुए दमकल विभाग ने ऊंचा प्लेटफॉर्म मांगा है। इसके जरिए ऊंचे भवनों तक पहुंचना आसान होगा।

एक बड़ी गाड़ी पर चार से सात फायर मैन की होती है ड्यूटी
दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी पर रोजाना चार से सात फायरमैन की ड्यूटी होती है। आग की घटना होने पर दमकल विभाग की गाड़ी पर चार से सात फायरमैन जाते हैं। फायरमैन की कमी के चलते सभी गाड़ियों पर दो फायरमैन की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह संख्या घटना से निपटने के लिए कम है।


साल के अनुसार हुई घटनाएं
वर्ष घटनाएं
2023 704
2024 1243
2025 250 अप्रैल तक

वर्जन
स्टाफ व गाड़ियों की कमी को देखते हुए 16 गाड़ी व 90 फायरमैन की मांग की गई है। जल्द ही प्रशासन से नए फायरमैन व गाड़ी मिलने की उम्मीद है। जिले में कुछ ऐसे भवन भी हैं, जिनमें आग बुझाने के लिए प्लेटफॉर्म की जरूरत है। इसलिए प्लेटफाॅर्म भी मांगा गया है।
-दीपांशु महलावत, एफएसओ, दमकल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article