फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The festival of colors, Bharangam, will begin in Supwa on the 9th, with artists from India and abroad.

Rohtak News: सुपवा में रंग महोत्सव भारंगम नौ से, जुटेंगे देश-विदेश के कलाकार

Thu, 05 Feb 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 05 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The festival of colors, Bharangam, will begin in Supwa on the 9th, with artists from India and abroad.
12-सुपवा के कुलपति अ​मित आर्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव भारत रंग महोत्सव भारंगम का 25वां संस्करण 9 से 12 फरवरी तक दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) में आयोजित होगा। यहां देश-विदेश के कलाकार आएंगे।
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) नई दिल्ली व सुपवा के सहयोग से होने वाले समारोह में कलाकार प्रस्तुति देंगे। एफटीवी विभाग के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित महोत्सव में टीमें प्रस्तुति देकर रंग जमाएंगी।
विज्ञापन

भारंगम के समन्वयक व एनएसडी से सीनियर एक्टिंग एक्सपर्ट प्रो. सुमन वैद्य ने कहा कि 228 भारतीय व अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में 277 से अधिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन होगा। इसमें कई अल्प प्रतिनिधित्व वाली भाषाएं भी शामिल हैं। यह महोत्सव राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय प्रस्तुतियों का मिश्रण है। इसमें नौ देशों, प्रत्येक राज्य व संघ राज्य क्षेत्र के थिएटर समूह भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माैके पर कुलपति डॉ. अमित आर्य, रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा, भारंगम के समन्वयक व एनएसडी से सीनियर एक्टिंग एक्सपर्ट प्रो. सुमन वैद्य, उद्योगपति राजेश जैन, महेश टीपी, केशव और डॉ. अजय कौशिक मौजूद रहे।

जानिए कब कौनसा कार्यक्रम होगा
सुपवा में 9 फरवरी को प्रज्ञा आर्ट्स थिएटर ग्रुप दिल्ली उम्मीद–मनुष्य जिंदा है प्रस्तुत करेगा। इसके लेखक सच्चिदानंद जोशी व निर्देशक लक्ष्मी रावत हैं। 10 फरवरी को मंच रंगमंच अमृतसर की ओर से पंजाब संदल बार का मंचन होगा। इसके लेखक हरजीत सिंह व निर्देशक राहुल मालीवाल हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, बठिंडा की ओर से 11 फरवरी को उमर का परवाना का मंचन होगा। इसके लेखक विजयदान देथा व निर्देशक आदिश कुमार वर्मा हैं। समारोह के अंतिम दिन 12 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो से अपूर्वा थिएटर ग्रुप की ओर से हाथे थोरना की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके लेखक व निर्देशक चामिका हाथ्लाबथ्थुवा हैं। इससे महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय रंग मिलेगा।

लोक गायिका मालिनी अवस्थी, मेघना मलिक समेत जुटेंगी कई हस्तियां
भारंगम और सारंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मंच पर नजर आएंगी। इनमें पद्मश्री से सम्मानित भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी, प्रख्यात भोजपुरी गायक, अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, प्रख्यात बॉलीवुड कलाकार यशपाल शर्मा, ना आना इस देश लाडो फेम मेघना मलिक समेत कई बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी कलाकार शामिल हैं।


अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव भारंगम ने देशभर में सांस्कृतिक छाप छोड़ी है। नागांव, रांची, रायपुर, गंगटोक, पारादीप, वाराणसी, बंगलूरू, पटना, इटानगर, कोलकाता, इंफाल, साखालिन और दीमापुर में मंचन एक साथ आयोजित किए गए। यह महोत्सव सभी राज्यों में 41 स्थानों पर मनाया जा रहा है। इसमें हरियाणा से सिर्फ रोहतक का सुपवा शामिल है।
- अमित आर्य, कुलपति, सुपवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed