फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The festival is adorned with folk culture, the taste of dishes mixed with Haryanvi fragrance

Rohtak News: लोक संस्कृति से सजा उत्सव, हरियाणवी महक में घुला व्यंजनों का स्वाद

Tue, 17 Feb 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The festival is adorned with folk culture, the taste of dishes mixed with Haryanvi fragrance
17 एमडीयू में रंग-तरंग के दौरान टैगोर सभागार में छात्रा नृत्य करते हुए। संवाद
एमडीयू में रंग महोत्सव.... स्टॉलों पर बाजरे की रोटी, सरसों का साग, सिलबट्टे की चटनी, सुहाली, गुलगुले, छाछ का लोगों ने उठाया लुत्फ
विज्ञापन

फोटो- 17, 18, 19, 20
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के टैगोर परिसर में सोमवार को रंग महोत्सव मनाया गया। आयोजन में हरियाणवी परिधानों में सजे स्टॉलों पर चाइनीज व्यंजन, बाजरे की रोटी, सरसों का साग, सिलबट्टे की चटनी, सुहाली, गुलगुले, छाछ और खीर जैसे पारंपरिक व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ लिया। सबसे ज्यादा आकर्षण ओडिशा के पारंपरिक व्यजंनों का स्टॉल रहा।
गैलरी के रूप में सजे स्टालों पर संस्कृति लोक-उत्सव रंग-तरंग और लोक-व्यंजन उत्सव रंग-व्यंजन ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। रंग-तरंग और रंग-व्यंजन का उद्घाटन डॉ. शरणजीत कौर ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणवी संस्कृति के मूल्यों और परंपराओं सहेजने की अपील की। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक समाज, प्रदेश और राष्ट्र की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान होती है। इसे बचाए रखना हमारी कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसमें सांस्कृतिक अनुभव और सामाजिक सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग व्यंजन में पहले तीन स्थानों पर झज्जर का दबदबा
रंग-व्यंजन का संयोजन आईएचटीएम निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने किया। रंग व्यंजन में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन एजुकेशन, झज्जर की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, दुबलधन की टीम ने दूसरा और वैश्य कन्या शिक्षण महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत व हिंदी विभाग को सांत्वना पुरस्कार मिला
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत व हिंदी विभाग को सांत्वना पुरस्कार मिला और राजनीति विज्ञान विभाग। सीएमबीटी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रो. विनीता हुड्डा, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, प्रो. राजेश गोस्वामी सहित अनेक शिक्षक व अन्य उपस्थित रहे।

17 एमडीयू में रंग-तरंग के दौरान टैगोर सभागार में छात्रा नृत्य करते हुए। संवाद

17 एमडीयू में रंग-तरंग के दौरान टैगोर सभागार में छात्रा नृत्य करते हुए। संवाद

17 एमडीयू में रंग-तरंग के दौरान टैगोर सभागार में छात्रा नृत्य करते हुए। संवाद

17 एमडीयू में रंग-तरंग के दौरान टैगोर सभागार में छात्रा नृत्य करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed