{"_id":"6898ebc418c03e62ca067be4","slug":"the-female-staff-used-to-harass-me-i-was-not-given-the-room-of-my-choice-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223962-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: परेशान करती थी महिलाकर्मी, नहीं दिया था मनचाहा कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: परेशान करती थी महिलाकर्मी, नहीं दिया था मनचाहा कमरा
Mon, 11 Aug 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। फरीदाबाद के जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय के सरोजिनी गर्ल्स हॉस्टल में फंदा लगाने वाली रेवाड़ी के मोतला खुर्द गांव की मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्रा वंशिका (22) की खुदकुशी से पूरा परिवार सदमे में है। पिता अविनाश ने बेटी की खुदकुशी के लिए पड़ोसी गांव के युवक के साथ हॉस्टल की एक महिला कर्मी को जिम्मेदार ठहराया है।
पिता अविनाश ने कहा कि धारूहेड़ा की बाइक बनाने वाली कंपनी में मेडिकल असिस्टेंट युवक बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। वह बेटी को बार-बार फोन करता था। इससे वंशिका सदमे में थी। वहीं, बेटी ने फोन पर बताया था कि हॉस्टल की एक महिला कर्मी भी उसे परेशान करती है। उसे मनचाहा कमरा भी नहीं दिया था। इस वजह से वह कई दिनों से परेशान थी।
अविनाश ने बताया कि कुछ दिन पहले वंशिका ने फोन कर नया वर्जन वाला लैपटॉप मांगा था। उन्होंने 1.80 लाख का लैपटॉप खरीदकर दिया था। 31 जुलाई को वह घर आई थी और एक अगस्त को लैपटॉप लेकर हॉस्टल लौटी थी। आत्महत्या के बाद वंशिका के कमरे से बैग में रखे 50 हजार रुपये गायब हैं।