फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The family of ASI Sandeep Lathar will meet with the Chief Minister today.

Rohtak News: एएसआई संदीप लाठर के परिजन सीएम से मिलेंगे आज

Tue, 11 Nov 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The family of ASI Sandeep Lathar will meet with the Chief Minister today.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पुलिस की साइबर सेल में तैनात एएसआई और जींद निवासी संदीप लाठर के परिजन मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे। इसके लिए उन्हें समय मिला है। परिवार सुबह उनसे मिलने के लिए रवाना होगा। यहां सीएम से केस की जांच, एएसआई की पत्नी को नौकरी समेत विभिन्न मांगें रखी जाएंगी। यह मुलाकात चंडीगढ़ में होगी।
एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या मामले में परिजन मंगलवार को सीएम से सवाल करेंगे। इसमें केस में चल रही जांच का स्टेट जानेंगे। एएसआई को शहीद का दर्जा दिए जाने, एएसआई की पत्नी काे नौकरी, बच्चों की पढ़ाई व अन्य मुद्दे रखे जाएंगे। इसके लिए परिवार ने सुबह चंडीगढ़ जाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जा चुकी है। यहां उनके समक्ष अपनी मांगें रखी गई। इसके बावजूद अब तक सुनवाई नही है। इसीलिए सीएम से मिलने का समय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक के लाढ़ौत गांव में मामा के खेत में बने कोठड़े में एएसआई संदीप लाठर ने खुद को गोली मार कर जान दे दी थी। घटना से पहले उनसे एक वीडियो भी बनाया। इसके बाद मामले वायरल हो गया। परिजनों ने एएसआई का शव रखकर विरोध भी जताया। बाद में सीएम नायब सैनी ने संदीप लाठर के परिजनों से मुलाकात की। उनसे करीब 40 मिनट तक बात की व न्याय का भरोसा दिया। अब इस मामले में सीएम से चंडीगढ़ में मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed