फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The face of the Chief Minister will be decided by the public: Sushil

मुख्यमंत्री का चेहरा जनता ही तय करेगी : सुशील

Mon, 02 May 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The face of the Chief Minister will be decided by the public: Sushil
प्रदेश के स्कूलों में 60 हजार शिक्षक और एक हजार प्रिंसिपल के पद खाली हैं। ऐसे कई स्कूल हैं, जहां एक भी शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या है। यह बात आप के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षियों की वजह से ही पंजाब में दंगा हुआ। मगर मुख्यमंत्री ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। विपक्षी पंजाब सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, मगर उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा यहां की जनता तय करेगी। बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी के मामले में सबसे आगे है। इसकी वजह से बेरोजगार युवा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से शाम 7 बजे के बाद लोगों को घर से बाहर निकलने से डर लगता है।
विज्ञापन

पायलट अरुण को युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान
सुशील गुप्ता ने बताया कि युवा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष पायलट अरुण हुड्डा को बनाया गया है। युवाओं की कमान अब प्रदेश में अरुण हुड्डा के हाथ में होगी। वहीं, अरुण हुड्डा ने कहा कि हमें सत्ता की कोई लालसा नहीं है। हम प्रदेश सरकार से स्पष्ट कहना चाहते हैं कि वह युवाओं को रोजगार दे। खर्ची व पर्ची का सिस्टम नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हकों की लड़ाई लड़ी जाएगी। यदि सरकार सार्थक कदम नहीं उठाएगी तो हम 2024 में सरकार में आने के बाद कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मध्य जोन के अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, जसवंत आंबेडकर, सरपंच सुमित आर्य, विजेंद्र भारतीय, अमन मित्तल, अमित चहल, सत्यवीर निराला, कविता शर्मा, नरेश बागड़ी, दुष्यंत रंगा, सनी बाल्मीकि, विकास नेहरा, कुलदीप मोखरा, राजवीर हुड्डा, सुनील पवार, सतवीर हुड्डा, शिव मोहन गुप्ता, नवीन सांपला, पृथ्वी रोहिल्ला, वजीर अहलावत, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, रामनिवास दलाल ,राजवीर सिंह एडवोकेट, विकास लाकड़ा एडवोकेट, भव्य देशवाल , मेजर कश्मीर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed