{"_id":"69f902eec2fb7305ac0dd30a","slug":"the-expansion-of-dmrcs-phase-5b-will-make-it-easier-to-reach-various-parts-of-delhi-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-123404-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डीएमआरसी के फेज-5बी के विस्तार से दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पहुंचना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डीएमआरसी के फेज-5बी के विस्तार से दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते यात्री। फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के फेज-5बी विस्तार की घोषणा से बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। खासतौर पर बाढ़सा से नांगलोई कॉरिडोर और समयपुर बादली से नरेला तक के विस्तार से स्थानीय लोग सीधे पहुंच सकेंगे।
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि फेज-5बी के तहत कुल सात नए मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें ढांसा बस स्टैंड-नजफगढ़-नांगलोई के बीच करीब 11.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिसमें नौ स्टेशन होंगे।
यह कॉरिडोर नांगलोई में ग्रीन लाइन और ढांसा बस स्टैंड पर जुड़ेगा। केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़ तक लगभग 15.9 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर भी प्रस्तावित है जिसमें अधिकांश हिस्सा भूमिगत होगा। इससे आरके पुरम, जेएनयू और प्रधानमंत्री संग्रहालय जैसे प्रमुख क्षेत्र सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा एक समयपुर बादली से नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक 12.89 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर का भी विस्तार होगा। इससे सिरसपुर, अलीपुर और नरेला जैसे इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी जिसका सीधा फायदा बहादुरगढ़ और सोनीपत के यात्रियों को मिलेगा।
इसके अलावा कीर्ति नगर से पालम, जोर बाग से मिठापुर, शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 और केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34 तक नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाके मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे।
उनका मानना है कि इस फेज के पूरा होने के बाद बहादुरगढ़, बादली और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली के रोहिणी, नरेला और अन्य प्रमुख इलाकों तक यात्रा समय में काफी कमी आएगी। इससे आवागमन सुगम होगा।