फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The entire budget is not spent on cleaning, heaps of garbage are piled up in the city

Rohtak News: सफाई पर पूरा बजट खर्च नहीं, शहर में लगे कचरे के ढेर

Sat, 22 Mar 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The entire budget is not spent on cleaning, heaps of garbage are piled up in the city
शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। दूसरी तरफ निगम ने नए वित्त वर्ष के लिए तय बजट में कटौती की है। सफाई पर अब 5.52 करोड़ रुपये कम खर्च किया जाएगा, क्योंकि चालू वित्त वर्ष में निगम पूरा बजट खर्च नहीं कर सका। पूछने पर अधिकारी कहते हैं कि वास्तविकता के आधार पर बजट तैयार किया गया है। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम कभी भी आ सकती है।
विज्ञापन

सफाई के लिए शहर को नगर निगम ने तीन जोन में बांटा हुआ है, जहां से हर रोज 150 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा निकलता है। सफाई के लिए निगम के पास 650 के करीब सफाई कर्मचारी हैं। इसमें 199 के करीब पक्के कर्मचारी हैं। बाकी अनुबंध के आधार पर कार्यरत हैं। निगम को शहर की 6 लाख से ज्यादा आबादी के हिसाब से कम से कम 1500 से 2000 तक सफाईकर्मी चाहिए। कर्मचारियों की कमी के चलते निगम ने घर-घर से कचरा एकत्रित करने, शहर के डंपिंग पॉइंट से कचरा उठाने व निस्तारण का कार्य ठेके पर दिया हुआ है। नगर निगम चुनाव में आम लोग ही नहीं, विपक्ष के नेताओं ने भी सफाई को लेकर सवाल उठाए। सत्ता पक्ष ने संकल्प पत्र जारी कर कहा कि निगमों में अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाएंगे। कब तक नए कर्मचारी लगाए जाएंगे, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन

जगह-जगह पड़ा रहता है कचरा, पार्कों की हालत भी खराब
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत निगम को प्रदेश में सबसे क्लीन सिटी का अवाॅर्ड मिला था। अधिकारियों ने उस समय कहा था कि शहर के अंदर से सभी डंपिंग पॉइंट खत्म किया जाएंगे, जो अब तक खत्म नहीं हो सके हैं। पुराने गोहाना अड्डे पर सड़क के बीचोबीच कचरा डाला जाता है। इससे जाम तक लग जाता है। पुराने आईटीआई मैदान में कचरे के ढेर लगे रहते हैं। हिसार रोड से लेकर आउटर में कचरा पड़ा रहता है। इसके अलावा, शहर के पार्कों में भी सफाई बदहाल है। माॅडल टाउन के डबल पार्क से लेकर गौकर्ण पार्क तक में जगह-जगह पत्तों के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के लिए फंड का ब्योरा, राशि लाखों में
कार्य 2025-25 31 जनवरी 2025 तक 31 मार्च 2025 तक 2025-26
डोर टू डोर 500 2014 2641 4000 वाहन मरम्मत 50 0.00 0.00 5.00

सफाई कीट 10.00 0.00 0.00 20.00
एसटीपी 0.00 247 247 100.00
सार्वजनिक शौचालय 432 130.41 205.41 300.00
पक्का अतिक्रमण हटाना 10.00 0.00 0.00 10.00
सफाई अभियान 0.00 48.00 0.00 50.00
मशीन से सड़क सफाई 110.00 77.00 102.00 120.00
सफाईकर्मियों को तेल व साबुन 25.00 31.00 36.95 30.00
किराये पर ट्रैक्टर व टाॅयलेट 10.00 42.74 59.86 70.00
अन्य सफाई कार्य 300.00 29.36 54.19 120.00
गोशाला व कैटल स्ट्रे व अन्य 480.00 386.28 491.28 600.00
कुल 6007 3008.30 3860.25 5455.00
वर्जन
सफाई को लेकर निगम गंभीर है। चालू वित्त वर्ष में जितने बजट में काम चल गया, उससे ज्यादा ही बजट अगले वित्त वर्ष के लिए तय किया गया है। सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।
- नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed