{"_id":"6a1601c06dbf6071de0ec9cf","slug":"the-employees-raised-slogans-against-the-university-administration-rohtak-news-c-17-roh1020-862327-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारियों का धरना मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय छात्र परिषद (एनएसओ) के छात्र नेता सुधीर सहारण ने साथियों सहित धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया।
आम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार परचेज एंड स्टोर और जनरल ब्रांच के कर्मचारी धरने पर उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
संघ का आरोप है कि अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में बातचीत करने की पहल नहीं की है और न ही संघ को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन के इस रवैये से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सकारात्मक पहल नहीं की गई तो धरना अनिश्चितकाल तक जारी रखा जा सकता है। भविष्य में और कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।
धरनास्थल पर प्रधान सुरेश कौशिक, उपप्रधान प्रेम सजवान, महासचिव डॉ. विजय पाल, सह सचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान जयभाग मलिक, पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।