फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The electricity supply was cut off for a day to avoid fire

Rohtak News: गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए दिन में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

Thu, 03 Apr 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The electricity supply was cut off for a day to avoid fire
02सांपला01-गेहूं की फसल के ऊपर से गुजरती बिजली हाईटेंशन तारें। संवाद
सांपला। गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। आग की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली निगम ने बिजली आपूर्ति का शेड्यूल दलने का निर्णय लिया है। अब ट्यूबवेल के लिए सप्लाई दी जाने वाली बिजली दिनभर बंद रहेगी। इसके अलावा दमकल विभाग ने भी अपने कर्मियों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष गेहूं की कटाई दौरान बिजली तारों से चिंगारियां से फसल में आग लगने खतरा रहता है इस खतरे से निपटने के लिए ही निगम ने यह फैसला लिया है। इलाके में करीब 2000 एकड़ में बिजली के तार खेतों के ऊपर से गुजरे हुए हैं। ज्यादा गर्मी होने के कारण कई जगह तारों से छोटी चिंगारी फसल को अपनी चपेट में ले लेती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार विद्युत निगम ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। खेतों से गुजरने वाली लाइन को दिनभर बंद रखा जाएगा। इसके अलावा भैंसरु खुर्द और समचाना की पंचायत ने भी निगम को सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने की अपील की है।
विज्ञापन

गेहूं के सीजन में मौसम गर्म हो जाता है। ऐसे में तेज हवा में आग लगने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। यदि किसी खेत में आग लग जाती है तो कच्चे रास्ते के कारण दमकल विभाग की गाड़ी भी तेज गति से नहीं जा सकती, इसलिए किसान को बचाव अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए , ताकि फसल को आग से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अप्रैल में बिजली आपूर्ति दिन के समय बंद रहेगी, जबकि शहरी क्षेत्र में बिजली रुटीन में चलेगी। फसल जलने से किसानों को नुकसान न हो इसलिए निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को लाइनों के नीचे इकट्ठा न करें और ट्रांसफार्मर के आसपास घास फूस न रखें। -जोगिंदर सिंह मोर ,एसडीओ, विद्युत निगम, सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed