फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The election of MDU non-teaching staff union caught hold of

एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव ने पकड़ा जोर

Mon, 22 Nov 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The election of MDU non-teaching staff union caught hold of
एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव ने जोर पकड़ लिया है। इस बार पांच पैनल के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। चुनाव में कुल 831 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 23 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना और नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के प्रधान पद के लिए पांच दावेदार हैं, जिनमें सुमेर अहलावत, फूल कुमार बोहत, कुलवंत मलिक, राजबाला सांगवान, राजेंद्र सांगवान शामिल हैं। संघ के निवर्तमान प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि पांच पैनल वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। जो लोग कैंपस में रहते हैं, उनके घरों में जाकर वोट मांगे जा रहे हैं। कैंपस में टोलियां बनाकर प्रचार किया जा रहा है। साम, दाम, दंड, भेद, हर तरीके से वोटरों को रिझाने की कोशिश की जा रही है। योगेश सिवाच ने कहा कि दफ्तर और घर के अलावा फोन से संपर्क किया जा रहा है, रिश्तेदारों से संदेश भिजवाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप के जरिये, कुछ मुलाजिमों ने फेसबुक पेज बना रखा है, जिससे करीब 350 मुलाजिम जुड़े हैं, उस पर प्रचार किया जा रहा है। एमडीयू के आधिकारिक पेज पर कोई प्रचार नहीं हो रहा है। सभी प्रत्याशी अपना शक्ति प्रदर्शन करके भी माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जाति, भाई-भतीजावाद आदि पर वोट पड़ जाते थे। लेकिन अब वोटर जागरूक हो गए हैं, वे खुद कैंडिडेट के बारे में जानकारी हासिल करते हैं कि वह अपनी सीट पर काम करता है या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि काम न करने के लिए वह संघ का पदाधिकारी बनना चाहता हो। पिछले कुछ सालों में साइलेंट वोटर बढ़े हैं। इस बार पांच पैनल हैं इसलिए एक-एक वोट सभी के लिए कीमती है।
विज्ञापन

जारी रहेगा धरना
गैर शिक्षक संघ के निवर्तमान प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि चुनाव के दौरान भी मुलाजिमों का धरना जारी रहेगा। रविवार को एमडीयू में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करने के सरकारी फरमान के खिलाफ धरना जारी रहा। 22 व 23 को भी धरना जारी रहेगा। प्रचार और चुनाव चलते रहेंगे। 24 नवंबर को यहां बैठक होगी, इसमें सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उसमें ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed