{"_id":"6727cd29b6f6e212bb05d5e6","slug":"the-duo-of-khargata-and-bijarania-who-controlled-the-nuh-riots-will-take-command-of-rohtak-rohtak-news-c-17-roh1019-537511-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नूंह दंगों को नियंत्रित करने वाली खड़गटा व बिजारणिया की जोड़ी संभालेगी रोहतक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नूंह दंगों को नियंत्रित करने वाली खड़गटा व बिजारणिया की जोड़ी संभालेगी रोहतक की कमान
विज्ञापन
03सीटीके20-उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा।
रोहतक। एक साल तीन माह पहले नूंह में हुए दंगों को नियंत्रित करने वाले अधिकारियों के हाथों में अब रोहतक की कमान होगी। एसपी नरेंद्र बिजारणिया के बाद अब आईएएस धीरेंद्र खड़गटा को रोहतक का डीसी लगाया गया है। बिजारणिया व खड़गटा की जोड़ी ने नूंह में सराहनीय कार्य किया था। अब दोनों की जोड़ी रोहतक का जिम्मा संभालेगी। खड़गटा एक साल रोहतक निगम आयुक्त भी रह चुके हैं, जो खुद वार्डों का दौरा करते थे।
अगस्त 2023 में नूंह के नल्हड़ में धार्मिंक यात्रा पर हमला हुआ था, जिसके बाद हिंसा फैल गई। हालात को काबू करने के लिए 2012 बेंच के आईएएस व उस समय रोहतक निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा को नूंह का डीसी लगाया था। उनके साथ ही भिवानी एसपी रहे नरेंद्र बिजारणिया को नूंह एसपी लगाया था। अब दोनों को रोहतक में डीसी व एसपी लगाया गया है।
आईएएस धीरेंद्र खड़गटा ने 30 अगस्त 2022 को निगम आयुक्त के तौर पर पद कार्यभार संभाला था। वे पहले आयुक्त थे, जो वार्डों के अंदर खुद दौरा करते थे। रोहतक निगम में खड़गटा खुद कैंप में बैठकर लोगों की कई-कई घंटे तक समस्याएं सुनते थे। इंदौर की तर्ज पर रोहतक निगम का विकास कराने के लिए वे एक सप्ताह की ट्रेनिंग पर इंदौर भी गए थे, लेकिन आते ही उनका तबादला नूंह हो गया था। खड़गटा इससे पहले कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद में भी डीसी रह चुके हैं।
विज्ञापन
आईएस धर्मेंद्र होंगे निगम आयुक्त, रांगी का पलवल तबादला
सहकारिता विभाग में विशेष सचिव रहे 2012 के आईएएस धर्मेंद्र सिंह को रोहतक निगम आयुक्त लगाया गया है, जबकि निगम आयुक्त रोहतक ब्रह्मजीत सिंह रांगी का पलवल नगर निगम आयुक्त लगाया है। धमेंद्र सोनीपत में निगम संयुक्त आयुक्त रह चुके हैं।