{"_id":"67e06a7427f51673680cb2d4","slug":"the-dumper-had-hit-the-chairmans-car-rohtak-news-c-17-roh1019-621974-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डंपर ने मारी थी चेयरमैन की गाड़ी को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डंपर ने मारी थी चेयरमैन की गाड़ी को टक्कर
Mon, 24 Mar 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल अपनी दिशा में कार चला रहे थे। डंपर चालक ने ही एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान चेयरमैन की कार को टक्कर मार दी थी।
डंपर की रफ्तार तेज थी और उसी दौरान कार को टक्कर लग गई। यह बात बसाना निवासी आरोपी डंपर चालक सोनू ने पुलिस को बताई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद चेयरमैन के शव परिजन को सौंप दिया गया।
शनिवार को बैंसी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लगने से कार सवार चेयरमैन ईश्वर मालवाल की मौत हो गई थी। उनके भाई और गुरुग्राम के सेक्टर 5 गुरुग्राम निवासी भाई रामगोपाल ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो कलानौर के बसाना गांव का निवासी आरोपी चालक सोनू को रात में उसके गांव से हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की तो बताया कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान डंपर से कार को टक्कर लगी थी। चूंकि ट्रक भी तेज गति पर था और उसे ओवरटेक करने के लिए उसने भी रफ्तार बढ़ा दी थी। जबकि गाड़ी अपनी सही दिशा में आ रही थी। हादसे के बाद वह मौके पर डंपर को छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया है। जहां से उसे अदालत में पेश किया तो न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।