फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The draft voter list will be published ward-wise on February 27.

Rohtak News: 27 फरवरी को वार्ड अनुसार मतदाता सूची का होगा ड्राफ्ट प्रकाशन

Wed, 18 Feb 2026 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The draft voter list will be published ward-wise on February 27.
रोहतक। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से सांपला नगर पालिका के चुनाव के लिए मतदाता सूची में संशोधन के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 27 फरवरी को दावे व आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए वार्ड अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका चुनाव नियमावली 1978 के नियम के तहत दावे एवं आपत्तियों के निपटान के लिए महम स्थित सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद को रिवाइजिंग अथॉरिटी व सांपला के नायब तहसीलदार अशोक कुमार को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सांपला नगर पालिका सचिव नरेंद्र को अधिसूचना में वर्णित समय-सारिणी व दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी वार्डों की मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्धारित मतदाता सूची संशोधन कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी तक संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का वार्ड अनुसार ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। 28 फरवरी को दावे व आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed