{"_id":"d8d4454b2d7ba6dd136065f51b71d3a9","slug":"the-doctor-called-by-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर सात साल बाद डॉक्टर तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर सात साल बाद डॉक्टर तलब
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेएम अश्वनी कुमार की अदालत ने उपचार के दौरान लापरवाही बरतने से हुई
विज्ञापन
मरीज की मौत के मामले में पीजीआई के प्रो. वीसी को समन और एम्स अस्पताल के
एक डॉक्टर को 25 नवंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।
इस मामले में प्रो. वीसी डॉ. एसएन चुघ को जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दी है। पीड़ित पक्ष ने मांग की कि प्रो. वीसी को तुरंत पद से हटाया जाए ताकि केस प्रभावित न हो सके।
हरियाणा पुलिस में गुप्तचर विभाग में तैनात एएसआई गांव बुवाना निवासी शीशराम को 24 अगस्त 2006 को सीने में दर्द होने की वजह से पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दो दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सुमन देवी ने आरोप लगाए थे कि उस वक्त पीजीआई में तैनात डॉ. अतुल ने शीशराम के इलाज में लापरवाही बरती है और यूनिट हेड डॉ. एसएन चुघ ने भी मरीज के इलाज पर कोई ध्यान नहीं दिया।
मामले को लेकर मृतक की पत्नी ने 27 अगस्त 2006 को इस बारे में अदालत में इस्तगासा दायर किया था। याचिकाकर्ता के वकील संदीप राठी व रविंद्र बांगड़ ने बताया कि शनिवार को इस मामले में अदालत ने डॉ. अतुल को 25 नवंबर को पेश होने के आदेश जारी किए हैं और साथ ही पीजीआई के प्रो. वीसी डॉ. एसएन चुघ को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अग्रिम जमानत दी। इस वक्त डॉ. अतुल एम्स अस्पताल दिल्ली में कार्यरत हैं।