फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The district team congratulated under the leadership of District President Ranveer Dhaka

Rohtak News: जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका के नेतॄत्व में जिला टीम ने किया अभिनंदन

Thu, 28 Mar 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
The district team congratulated under the leadership of District President Ranveer Dhaka
रोहतक। भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीरवार को बैठक के लिए पहुंचे राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका के नेतृत्व में जिला टीम ने अभिनंदन किया। जिला मीडिया समन्वयक हरिओम मित्तल भाली ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली राज्य लोकसभा चुनाव के लिए ओमप्रकाश धनखड़ को प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद प्रदेश कार्यालय में उनका यह प्रथम आगमन रहा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा से कमल के 11 फूल (10 लोकसभा व एक विधानसभा सीट जीतकर) मोदी को सौंपेंगे। भाजपा हरियाणा में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब वह स्वयं मैदान में तो दीपू खटौली मैं पड़ा रहा और भूपी अफवाह उड़ाता रहा कि मेरा बेटा बीमार ज्यादा है, कुछ भी हो सकता है, वोट देकर बचा लो। सहानुभूति की वोट लेकर रोहतक की जनता से छल किया गया, साथ ही रोहतक के विकास को ग्रहण लगाने का काम दोनों बापू-बेटे ने किया है। अरविंद शर्मा कम से कम सवा लाख वोटों से इस परिवार को जनता के सहयोग से हराएंगे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका के नेतृत्व में जिला टीम ने अन्य बैठक में पधारे नेताओं का स्वागत भी किया। इस अवसर पर वीर सिंह हुड्डा, पंकज छाबड़ा, सुखबीर चंदोलिया, आशा शर्मा, अशोक रंगा, विकास पंवार, वजीर खोखर, धर्मेंद्र सैनी, अंकित शर्मा, रॉकी सहगल, प्रशांत रांगी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed