{"_id":"5740cf484f1c1bc979ac704a","slug":"the-district-also-topped-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"राेहतक में भी बेटियां ही अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राेहतक में भी बेटियां ही अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 22 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
बेटियों ने एक बार फिर जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं कक्षा का परिणाम जिले में शानदार रहा है। शहर के तकरीबन सभी प्रमुख स्कूलों के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूलों से मिले रिजल्ट के अनुसार मेडिकल संकाय में फरमाणा के आर्य स्कूल की छात्रा मोनिका पाराशर 96 प्रतिशत अंक लेकर जिले में अव्वल रहीं। नॉन मेडिकल में डीएवी पब्लिक स्कूल की अनामिका सक्सेना 95.4 प्रतिशत लेकर पहले स्थान पर रहीं। कॉमर्स संकाय में अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के छात्र मनन नवल 96.6 अंक लेकर सबसे आगे रहे। कला संकाय में पठानिया पब्लिक स्कूल की छात्रा आकांक्षा 94.4 अंक लेकर जिले में टॉपर रहीं। चारों संकायों में अव्वल रहने वालों में बेटियां आगे हैं। इस तरह बेटियों ने एक बार फिर जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
शनिवार को सीबीएसई की ओर से सुबह 11 बजे ही परिणाम घोषित होते ही साइबर कैफे में छात्र और छात्राओं की कतार लग गई। परिणाम जानते कुछ के चेहरे खुशी से खिल गए तो कुछ मायूस भी हो गए। अधिकतर विद्यार्थियों ने अपने स्कूलों में पहुंचकर प्राचार्य और शिक्षकाें के साथ अपनी कामयाबी का जश्न मनाया। एक ओर विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तो दूसरी ओर, कामयाबी के इन पलों को शिक्षकों के साथ मोबाइल में कैद किया।
डिजिटल मार्कशीट के लिए यहां लॉग-इन करें
सीबीएसई इस साल से विद्यार्थियों को डिजिटल मार्कशीट देगी। इसके लिए विद्यार्थी www.digilocker.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।