फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The destitute cows roaming the streets of the city, the municipal commissioner is responsible for telling the neighboring districts

शहर की सड़कों पर विचरण कर रहे बेसहारा गोवंश, निगमायुक्त पड़ोसी जिलों को बता रहे जिम्मेदार

Sat, 21 Aug 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The destitute cows roaming the streets of the city, the municipal commissioner is responsible for telling the neighboring districts
दिल्ली बाईपास चौक से शीला बाईपास की ओर चलने पर सड़क पर बेसहारा गोवंश। अमर उजाला
शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। नगर निगम प्रशासन रोजाना गोवंश पकड़ने का दावा कर रहा है, जबकि निगम की पहरावर गोशाला में 15 दिनों से गोवंशों की संख्या तीन हजार पर अटकी है। अब सवाल यह उठता है कि निगम बेसहारा गोवंशों को पकड़कर कहां छोड़ रहा है। उधर, निगम आयुक्त का कहना है कि पड़ोसी जिलों से बेसहारा गोवंश आ रहे हैं, इसलिए उन जिलों के प्रशासन को भी सहयोग देना होगा।
विज्ञापन

शहर की ऐसी कोई सड़क, कॉलोनी, मार्केट अथवा गली नहीं है, जहां बेसहारा गोवंश विचरण करते न दिखे। दिन छिपने के बाद सड़कों पर इनका जमावड़ा बढ़ जाता है, जो हादसे का कारण बन रहे हैं। सड़कों पर बेसहारा गोवंश की भिड़ंत व सींग मारने से राहगीरों का बचना मुश्किल हो जाता है। विगत दिनों बेसहारा गोवंश के सींग मारने से आईएमटी चौक के पास युवक की मौत हो चुकी है और अलग-अलग जगहों पर कई लोग घायल हो चुके हैं। निगम प्रशासन का दावा है कि वह लगातार गोवंश को पकड़कर पहरावर स्थिति गोशाला में छोड़ रहे हैं। फिर भी यहां गोवंशों की संख्या तीन हजार से ज्यादा नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त नरहरि बांगड़ ने बताया कि शहर में पड़ोसी जिलों (झज्जर, सोनीपत, जींद व भिवानी) से गोवंश आ रहे हैं। पड़ोसी जिलों से बेसहारा गोवंश गांवों में पहुंचता है। गांवों से खदेड़ने पर यह शहर में आ रहे हैं। इस समस्या के निदान के लिए पड़ोसी जिलों को भी साथ आना होगा। वहीं, निगम की पहरावर गोशाला के संचालक राजेश लुम्बा का कहना है कि शहर की सड़कों पर 800 से ज्यादा बेसहारा गोवंश हैं। निगम की टीम 20-25 गोवंश को पकड़कर रोजाना छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर बेसहारा गोवंशों से लोगों को हो रही परेशानी का जल्द निदान कराया जाएगा। इस मसले पर जल्द ही अधीनस्थों की बैठक बुलाई जाएगी। टीम गठित करवाकर बेसहारा गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में छुड़वाया जाएगा, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो और हादसों पर अंकुश लग सके।
- पंकज यादव, मंडलायुक्त, रोहतक मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed