फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Deputy Commissioner, who walked with the officers, said, not even an inch is allowed beyond the shutter

अधिकारियों संग पैदल चले उपायुक्त बोले, शटर से आगे एक इंच भी मंजूर नहीं

Fri, 22 Apr 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner, who walked with the officers, said, not even an inch is allowed beyond the shutter
रेलवे रोड बाजार में दुकानदार से बातचीत करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार साथ में एसपी, निगम कमिश्रनर व ?
रोहतक। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त हुआ प्रशासन वीरवार को सड़क पर उतर आया। डीसी, एसपी व निगम आयुक्त ने 50 मिनट तक रेलवे रोड व किला रोड का निरीक्षण किया। साथ ही व्यापारियों को दो टूक चेतावनी दी कि, शटर से बाहर एक इंच भी अतिक्रमण मंजूर नहीं है। रेलवे रोड पर कभी भी पीला पंजा चल सकता है।
विज्ञापन

एसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही डीसी ने पार्किंग व रेहड़ी और फड़ी लगाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। दोपहर करीब डेढ़ बजे डीसी कैप्टन मनोज कुमार, एसपी उदय सिंह मीना, निगम आयुक्त नरहरि बांगड़ टीम के साथ सबसे पहले अग्रसेन चौक पर पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने पैदल पूरे रेलवे रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने पुरानी बिल्डिंग भी देखी और निगम के अधिकारियों को हिदायत दी कि पुरानी बिल्डिंग को आधार बनाकर दुकानों का अतिक्रमण देखा जाए। साथ ही शटर से बाहर किसी भी तरह का सामान बर्दाश्त न किया जाए। बीच-बीच में डीसी ने व्यापारियों से बात की।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर एक व्यापारी नेता ने कहा कि बाजार के अंदर तीन फीट तक पानी भर जाता है। अगर सीढ़ियां तोड़ी जाएंगी तो दुकानों में पानी भर जाएगा। ऐसे में पहले निगम सड़कों को ऊंचा उठाए, इसके बाद सीढ़ियां हटाए। इस पर डीसी ने दो टूक कहा कि, पहले शटर के बाहर का अतिक्रमण हटेगा, बाद में आगे दूसरे कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद अधिकारी भिवानी स्टैंड की तरफ बढ़ गए और भिवानी स्टैंड पर मौजूद एक बिल्डिंग की तरफ इशारा करते हुए निगम अधिकारियों को हिदायत दी कि ऐसी बिल्डिंग की वीडियोग्राफी करके नोटिस भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
किला रोड पर बोले, कोई रियायत नहीं मिलेगी
रेलवे रोड से अधिकारी पैदल ही किला रोड पर पहुंचे, जहां बाजार तो खुला नजर आया, लेकिन छज्जों व ऊंची-ऊंची बिल्डिंग मालिकों द्वारा किए गए अतिक्रमण की तरफ इशारा किया। कैसे लेंटर डालकर हवा में पांच से आठ फुट तक अतिक्रमण किया गया है। तभी पूर्व प्रधान बिट्टू सचदेवा पहुंचे और डीसी से आग्रह किया कि उनको सीढ़ियों की मंजूरी दी जाए। डीसी ने साफ इनकार कर दिया। तब सचदेवा ने कहा कि ढाई फीट तक ऊंची दुकान पर कैसे ग्राहक चढ़ेगा। डीसी, एसपी व निगम आयुक्त ने खुद चढ़कर दिखाया। अंदर 20 मिनट तक व्यापारियों ने डीसी से आग्रह किया कि नाले पर सीढ़ियां बनाने की अनुमति दी जाए। डीसी ने साफ कहा कि, शटर से बाहर कोई रियायत नहीं मिलेगी। व्यापारियों ने चाय व कॉफी के लिए बोला, डीसी ने साफ मना कर दिया। कहा, केवल सादा पानी लेंगे। जब डीसी व दूसरे अधिकारी उतरकर चलने लगे, तभी एक दुकानदार ने सड़क पर प्लास्टिक का मुढ़ा रख दिया, ताकि अधिकारियों को उतरने में परेशानी न हो, लेकिन अधिकारी उसे दरकिनार करके उतर गए।
पुरानी बिल्डिंग को आधार मानकर हटाएगा निगम रेलवे रोड पर अतिक्रमण, आठ बाजार चिह्नित
डीसी ने बताया कि शहर के आठ तंग बाजारों को चिह्नित कर लिया गया है। रेलवे रोड, किला रोड के अलावा शॉरी मार्केट, माल गोदाम रोड, कच्चा बेरी रोड, काठ मंडी क्षेत्र, मॉडल टाउन, डी-पार्क व अन्य तंग बाजारों से पहले अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद अवैध कब्जे हटेंगे। किला रोड के बाद रेलवे रोड पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाजार में वाहन पार्किंग व फड़ी लगाने पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। डीसी ने बताया कि धारा 144 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक प्रवर्तन अधिकारी (एनफोर्समेंट अधिकारी) होंगे। यह आदेश जनहित में जारी किए गए है।

बाक्स
प्रशासन कर रहा मनमानी, बुलडोजर के आगे लेट जाएंगे, कोर्ट भी जाएंगे
वहीं रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमन्त बख्शी का कहना है कि प्रशासन से मांग की थी कि सीढ़ियों को तोड़ने से पहले पुराने बाजारों की सड़कों को ऊंचा उठाया जाए। अधिकारियों ने इंकार कर दिया। रेलवे रोड पर अतिक्रमण प्रशासन द्वारा लगाए बिजली के खंभों की वजह से हो रहा है। 30 फुट की सड़क पर नगर निगम ने एक दुकान के शटर से 10.5 फुट और दूसरी तरफ से भी 10 फुट यानी टोटल 20 , 21 फुट तक खंभा लगाया हुआ है। इससे रेहड़ी और फड़ी वालों ने अपनी ओट बना कर बाजार में कब्जा कर रखा है। उन्होंने बाजार में जाकर खुद ही अतिक्रमण हटवाया था। बावजूद इसके प्रशासन तोड़ फोड़ की तैयारी कर रहा है। अगर तोड़फोड़ की गई तो व्यापारी बुलडोजर के आगे लेट जाएंगे। साथ ही अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। वहीं, मॉडल टाऊन एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय धनखड़ ने कहा कि असल में शहर के बाजारों का अतिक्रमण सड़कों पर लगी फाड़ियों, रेहड़ियां व पार्किंग की वजह से है। इस मौके पर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा, संस्था के सरपरस्त बलदेव राज मिगलानी, सुभाष परुथी, सचिव अमित गुलाटी, हिसार रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिक्का, फर्नीचर मार्केट के अध्यक्ष बलजीत राणा, पंकज कपूर, सिविल रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास गोयल, कच्चा बेरी रोड के अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल मुदगिल, विपिन जैन, राज कुमार पाहवा, सुनील सहगल, मनोज जैन, जगदीश गांधी, दिनेश नरूला, सुरेश मित्तल, पप्पू धींगड़ा, सरदार हरविंदर सिंह, विनोद दहिया, राकेश सैनी, साहिल बत्तरा, सुरेश गर्ग विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed