फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Deputy Commissioner was displeased with the toilets at the Civil Hospital and ordered them to be cleaned.

Rohtak News: नागरिक अस्पताल के शौचालय देख उपायुक्त हुए नाराज, सफाई के दिए निर्देश

Sun, 08 Feb 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner was displeased with the toilets at the Civil Hospital and ordered them to be cleaned.
19-नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते उपायुक्त सचिन गुप्ता व अन्य। जिला प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नागरिक अस्पताल के भवन की मरम्मत व सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त सचिन गुप्ता यहां की सफाई व्यवस्था देख नाराज नजर आए। शौचालयों में गंदगी व दुर्गंध के चलते वहां तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद अस्पताल प्रशासन व सफाई कर्मचारी हरकत में आए। इधर, अस्पताल में लगाए गए सर्जरी शिविर में शनिवार को 24 ऑपरेशन किए गए।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने व कार्यों को प्राथमिकता-आधारित सूची तैयार कर करने के निर्देश दिए। अस्पताल की छत पर चल रहे मरम्मत कार्य के साथ प्राइवेट वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर, ओपीडी व शौचालयों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईसीयू का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र, बिल्डिंग इंचार्ज डॉ. मधुलिका, नोडल अधिकारी डॉ. तरुण व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के अपग्रेडेशन के लिए सरकार की तरफ से लगभग 5 करोड़ की राशि जारी की गई है। यह कार्य पिछले तीन महीनों से चल रहा है। स्वीकृत बजट के अनुसार विशेष मरम्मत कार्यों पर 4.57 करोड़ रुपये, आईसीयू की मरम्मत के लिए 55 लाख रुपये, फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए 2.15 करोड़ रुपये व फॉल्टी वीसीबी को बदलने पर 20.48 लाख से अधिक की राशि खर्च की जा रही है।


शनिवार को सर्जरी शिविर में 24 ऑपरेशन हुए। इसमें पांच सर्जरी, एक हड्डी रोग व 18 आंखों के ऑपरेशन किए गए। अब तक शिविर में कुल 70 ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed