{"_id":"6a3450d6570219f9c9085d76","slug":"the-deputy-commissioner-resolved-the-problems-in-the-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-874879-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिविर में उपायुक्त ने किया समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिविर में उपायुक्त ने किया समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
35-समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते उपायुक्त सचिन गुप्ता। स्रोत : प्रशासन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर लगाया गया। यहां उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनी व उनका समाधान किया। शिविर में जिले के विभिन्न इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें पानी मुख्य समस्या रही। शहर ही नहीं गांव के इलाकों में भी पेयजल समस्या गहराई हुई है।
इसे लेकर लोगों ने उपायुक्त से स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की अपील की। कुछ शिकायतें सिंचाई विभाग की तो कुछ राशन कार्ड से नाम काटने या पेंशन बंद होने की भी आई। इसके लिए फाइल संबंधित अधिकारी के पास समाधान के लिए भेजी गई। उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समाधान शिविरों में प्राप्त हुई शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें।
अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ऐसी समस्याओं व शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाये। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, डीएमसी जितेंद्र सिंह, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता अनिल नागर, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग, सतीश चौधरी व डॉ. अंकुश बिड्डू मौजूद रहे। ब्यूरो