{"_id":"66ea074e1cfd2a76ba0f1254","slug":"the-department-forgot-to-repair-the-road-by-pressing-the-pipeline-in-kanheli-rohtak-news-c-17-roh1020-506580-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कन्हेली में पाइप लाइन दबाकर सड़क को ठीक करना भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कन्हेली में पाइप लाइन दबाकर सड़क को ठीक करना भूला विभाग
विज्ञापन
17सीटीके15..कन्हेली रोड पर पाइपलाइन दबाने के बाद टूटी हुई सड़क। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कन्हेली व आसपास के लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए सड़क को तोड़ा गया था। यहां जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल पाइपलाइन दबाने का काम हो चुका है। इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया गया। यहां से आवागमन करने में लोगों को परेशानियां हो रही हैं। सड़क का मलबा तक गली में पड़ा है। हालात ये हैं कि रोजाना तीन से चार दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। अधिकारी समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कन्हेली रोड निवासी आकाश, संजय, छोटू, बंटी, निशा, जोगेंद्र मलिक ने कहा, पेयजल समस्या का तो समाधान हो गया है, मगर टूटी सड़क लोगों को घायल कर रही है। टूटी सड़क से उड़ती धूल घरों में पहुंच रही है। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चलना भी मुश्किल है। इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मुलाकात की गई थी। पाइपलाइन दबाते समय ठेकेदार से गली पक्का कराने के लिए कहा था। उस समय ठेकेदार ने गली पक्की कराने का आश्वासन दिया था। पाइप लाइन दबाकर टूटी सड़क को वैसे ही छोड़ दिया।
यहां पर पाइपलाइन दबाए एक साल हो गया है। लेकिन, अभी तक सड़क को ठीक नहीं किया गया है। काफी समय से परेशानी हो रही है। ग्राहक आते हैं, तो उन्हें आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
-आकाश, एकता कॉलोनी, दुकानदार।
एक साल पहले काम हुआ था। यहां से स्कूल बस भी गुजरती है। रोजाना दो से तीन दुपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्राहक नहीं आ पाते हैं। दो से तीन दिन तक बरसात का पानी भरा रहता हैं।
-संजय कुमार, दुकानदार
दुकान में धूल-मिट्टी जम जाती है। सारा सामान खराब हो रहा है। बरसात का पानी भर जाता है। बहुत बार तो दुकान में ही पानी घुस गया है। काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सभी को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
-बंटी, दुकानदार
गली में स्ट्रीट लाइट नहीं है, गली टूटी हुई है। लोगों को काफी ज्यादा समस्या होती है। ग्राहक भी नहीं आते हैं। दुकान में नुकसान भी होता है।
दीपक, एकता कॉलोनी निवासी, दुकानदार
वर्जन
मेरे पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है, हमने इस तरह का कोई कार्य नहीं करवाया है। यह कार्य अमरुत योजना के तहत हुआ है।
तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग।