फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The death of the youth of Janta Colony was due to an overdose of drugs

नशे के ओवरडोज से हुई थी जनता कॉलोनी के युवक की मौत

Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The death of the youth of Janta Colony was due to an overdose of drugs
जनता कॉलोनी के गगनदीप (22) की मौत नशे के ओवरडोज से हुई थी। मौत के चार दिन बाद उसके परिजनों ने दो युवकों पर ज्यादा मात्रा में जान बूझकर नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जनता कॉलोनी निवासी मोहित ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई गगनदीप 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे अपना वेतन लेने आईडीसी हिसार रोड स्थित एक फैक्टरी में गया था। पूरी रात जब वह घर नहीं आया तो चिंता हुई। सुबह उसका शव सुत मिल के गेट नंबर 2 के सामने एक दुकान के चबूतरे पर पड़ा मिला। जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस व आसपास के लोग जमा थे। उसके भाई के मुंह व नाक से झाग निकला हुआ था। एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। जेब में कोई वस्तु व पैसे नहीं मिले। पुलिस ने शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। अब उसकी भाभी स्नेहलता ने बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब चार बजे वह घरेलू सामान लेने जा रही थी। तब उसने गली के पार धर्मकांटे के पास सोनू व जडेजा व एक अन्य युवक को ऑटो में बैठकर नशा करते देखा था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि सोनू व जडेजा ने ही जानबूझकर गगनदीप को ज्यादा मात्रा में नशीला पदार्थ दे दिया। इससे वह बेहोश हो गया। समय पर इलाज के लिए भर्ती न कराने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed