{"_id":"6845f36031182b3afe0e469e","slug":"the-death-of-the-security-personnel-was-being-described-as-an-accidentthe-postmortem-report-changed-the-story-rohtak-news-c-17-roh1019-668941-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुरक्षा की मौत बता रहे थे हादसा...पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुरक्षा की मौत बता रहे थे हादसा...पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटी कहानी
विज्ञापन
08सीटीके42...भाई की ओर से बहन की हत्या करने के बाद पीजीआई में जांच करती पुलिस। संवाद
कलानौर (रोहतक)। सांगाहेड़ा गांव में अपने ही भाई के हाथों बेरहमी से कत्ल की गई सुरक्षा (23) की मौत को परिजन हादसा बता रहे थे। उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घरवालों की पूरी कहानी पलट दी। पुलिस हत्यारोपी भाई अनिल को पीजीआई से छुट्टी मिलने का इंतजार कर रही है। अदालत में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
कलानौर थाना प्रभारी सुलेंद्र नागर ने बताया कि रविवार को वारदात की सूचना पाकर जब पुलिस घर पहुंची तो बताया गया कि आरोपी अनिल कई दिन से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वह कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। जब बहन सुरक्षा ने उसे कीटनाशक पीने से रोका तो धक्का लगने से कोई नुकीली चीज सुरक्षा को लग गई। इस वजह से सुरक्षा की जान चली गई। पुलिस भी दोपहर तक इसी कहानी को सच मानकर चल रही थी।
इधर, दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि सुरक्षा को एक नहीं, बल्कि सिर, छाती व पेट में छह वार चाकू से गहरे वार किए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की बात सामने आते ही पूरी कहानी पलट गई।
विज्ञापन
पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे सके परिजन
कलानौर थाना प्रभारी सुलेंद्र नागर ने बताया कि जब परिजनों को बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सुरक्षा को छह जगह चाकू मारा गया है। अचानक नुकीली वस्तु एक बार लग सकती है, लेकिन छह बार अलग-अलग जगह कैसे लग सकती है। इस सवाल का किसी के पास जवाब नहीं था। उन्होंने बताया कि अब हत्यारोपी अनिल को पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड में हत्या की वजह सामने आएगी।