फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   the dead peacock was buried with state honours in Rohtak of Haryana

रोहतक: मालगाड़ी की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, जीआरपी ने राजकीय सम्मान से दफनाया

Thu, 24 Mar 2022 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 10:46 PM IST
सार

जीआरपी ने इंजन में फंसे मोर को निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो गई। राष्ट्रीय पक्षी होने की वजह से मोर को तिरंगा में लपेटा और फिर राजकीय सम्मान के साथ दफन किया।

विज्ञापन
the dead peacock was buried with state honours in Rohtak of Haryana
राष्ट्रीय पक्षी मोर को तिरंगा में लपेटा और फिर राजकीय सम्मान के साथ दफन किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मोर को राजकीय सम्मान के साथ दफन कराया। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मालगाड़ी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। प्लेटफार्म के आउटर पर अचानक उड़कर आया मोर टकराकर इंजन में फंस गया।

विज्ञापन


यह देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा को सूचना दी। कुछ ही देर में स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने इंजन में फंसे मोर को निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सोनीपत: महिला को नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर चाकू से हमला कर किया घायल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय पक्षी होने की वजह से मोर को तिरंगा में लपेटा और फिर राजकीय सम्मान के साथ दफन किया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी होने की वजह से मोर को राजकीय सम्मान से दफनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed