{"_id":"611ac8af8ebc3e431c4997f4","slug":"the-date-of-the-meeting-of-the-house-could-not-be-decided-even-after-130-rohtak-news-rtk62110626","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 दिन बाद भी तय नहीं हो सकी हाउस की बैठक की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 दिन बाद भी तय नहीं हो सकी हाउस की बैठक की तिथि
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो गई है, लेकिन इसका असर नगर निगम पर अभी भी है। क्योंकि जनसमस्याओं का निदान करने के लिए नगर निगम हाउस की हर माह होने वाली बैठक 130 दिन में बुलाना तो दूर इसकी तारीख तक तय नहीं हुई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर निगम प्रशासन कितना सजग व गंभीर है। स्वयं मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि वे कई बार हाउस की बैठक बुलाने के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिख चुके हैं, मगर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हो रहा है।
नियमानुसार हाउस की बैठक एक साल में 12 बार होनी चाहिए ताकि जनता की समस्याओं का प्रभावी तौर पर निदान हो सके। विशेष कार्य के लिए विशेष सदन कभी भी बुलाया जा सकता है। हाउस का गठन हुए ढाई साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, मगर नियमित रूप से बैठक नहीं हो सकी है। छह माह बाद हाउस की बैठक आठ अप्रैल को बुलाई गई थी। इसमें जल निकासी, पेयजल समस्या व सीवरेज की समस्याओं को प्रमुखता से पार्षदों ने रखा था। सदन ने पार्षदों को जल्द से जल्द समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया, मगर हकीकत कोसों दूर है। वहीं सदन नियमित नहीं बुलाने की वजह अधिकारी कोरोना के दौरान लॉकडाउन को बता रहे हैं। जबकि हकीकत है कि काफी दिनों से हालात सामान्य होने के बाद भी हाउस की बैठक नहीं हो सकी।
सदन की बैठक बुलाने के नियम
नियमानुसार नगर निगम हाउस की बैठक हर माह होनी चाहिए। विशेष सदन कभी भी बुलाया जा सकता है, इसकी कोई समय सीमा भी नहीं है। विशेष सदन में खास एजेंडा होता है, जो सरकार से मिली विशेष योजना अथवा किसी विशेष कार्य के लिए होता है।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से हो रही देरी
पहला लॉकडाउन होने की वजह से आठ अप्रैल को छह माह बाद हाउस की बैठक हुई थी। उसके बाद लॉकडाउन हुआ, जिसकी वजह से देरी हुई है। अब हालात सामान्य होने पर हाउस की बैठक होगी, इसका किसी के भी पास संतोषजनक जवाब नहीं है।
आठ अप्रैल को पारित ये प्रस्ताव नहीं चढ़े सिरे
1. महाराजा अग्रसेन पार्किंग महिला ठेकेदार को दिया जाना
2. 20 चौराहों पर पुलिस पोस्ट बनेगा
3. हिसार रोड के बंद वर्क्स को चालू कराना
4. माता दरवाजा चौक, बाबरा मोहल्ला, बांस गेट आदि की दूषित जलापूर्ति सुधारना
5. गोहाना रोड पर सार्वजनिक शौचालय, पेयजल संकट का निदान
6. सोनीपत स्टैंड व डी-पार्क पर पार्किंग बनवाने पर सहमति
पूर्व तथा वर्तमान निगम आयुक्त को हाउस की बैठक बुलाने के लिए कई पत्र लिख चुके हैं, मगर अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। बैठक बुलाने का काम निगम आयुक्त है, इसलिए वहीं बता सकते हैं कि हाउस की बैठक कब होगी।
- मनमोहन गोयल, मेयर