{"_id":"6952d55e07da573d0b003a20","slug":"the-court-sent-the-brother-accused-of-murdering-the-beauty-parlor-owner-to-jail-rohtak-news-c-17-roh1019-785492-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या के आरोपी भाई को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या के आरोपी भाई को कोर्ट ने भेजा जेल
विज्ञापन
21...माया। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। माता दरवाजा चौक की ब्यूटी पार्लर संचालिका माया की हत्या के आरोपी भाई ज्वाला प्रसाद उर्फ लाला को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया। आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। मामले में पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू पहले ही बरामद कर चुकी है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, कबीर कॉलोनी निवासी माया (32) की साल 2010 में लुधियाना निवासी रमन से शादी हुई थी। अगस्त 2025 में पति से तलाक ले लिया और लिव इन रिलेशनशिप में पानीपत के एक युवक के साथ रहने लगी थी। माता दरवाजा चौक पर ब्यूटी पार्लर खोल लिया था।
आरोप है कि माया के निर्णय से उसका बड़ा भाई ज्वाला प्रसाद उर्फ लाला नाराज था। वह 25 दिसंबर की सुबह ब्यूटी पार्लर पर आया और माया से कहासुनी करने लगा। विरोध करने पर माया की पहले गला दबाया व बाद में गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया था।