{"_id":"577686ce4f1c1bd34979a9a9","slug":"the-court-said-aipmt-paper-leak-accused-to-be-personally-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत ने कहा, एआईपीएमटी पेपर लीक के आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर पेश किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने कहा, एआईपीएमटी पेपर लीक के आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर पेश किया जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 02 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
रूप सिंह दांगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईपीएमटी पेपर लीक मामले में शुक्रवार को मास्टरमाइंड रूप सिंह दांगी सहित सात आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य आरोपी दांगी सहित चार आरोपी व्यक्तिगत तौर पर पेश हुए, जबकि तीन आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रें सिंग (वीसी) से कराई गई। वीसी से पेशी कराने पर अदालत ने आपत्ति जताते हुई मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को तय कर दी। साथ ही आदेश दिया कि सभी आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर पेश किया जाए।
अदालत ने सुनवाई के दौरान आदेश दिये की मामले में सभी आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर पेश किया जाए। हाल ही में पुलिस ने मास्टरमाइंड दांगी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। इसके बाद पहली सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान जमानत पर बाहर आये कुछ आरोपियों ने भी हाजिरी लगाई। जब अदालत में दांगी सहित चार आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर पेश किया गया और अन्य तीन आरोपियों की वीसी से पेशी कराई गई तो कोर्ट ने आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा कि मुख्य आरोपी दांगी का चालान पेश नहीं होने के कारण आरोपियों को व्यक्तिगत पेशी में छूट दी गई थी। लेकिन अब मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। इसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर पेश करने के आदेश दिये, ताकि जल्दी ट्रायल पूरा हो सके।