{"_id":"6269b048d8079a62f339ffcd","slug":"the-corporation-team-reached-early-morning-demolished-the-encroachments-rohtakcity-news-rtk645081650","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़के पहुंची निगम टीम ने ध्वस्त किए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़के पहुंची निगम टीम ने ध्वस्त किए अतिक्रमण
विज्ञापन
रेलवे रोड बाजर में फुटपाथ पर अतिक्रमण को बुधवार की अलसुबह हटाता नगर निगम दस्ते की जेसीबी। अमर उज?
- फोटो : RohtakCity
प्रशासन ने रेलवे रोड व भिवानी स्टैंड के 200 से ज्यादा अतिक्रमण धराशायी कर दिए। व्यापारी नेताओं ने
विरोध किया लेकिन पुलिस की सख्ती से चंद मिनट में शांत हो गए।
बुधवार तड़के तीन बजे प्रशासन की टीम पुलिस बल और करीब 200 निगम कर्मी के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंच गई। छह बुलडोजर आठ ट्रैक्टर ट्राली भी मंगाई गई थी। रेलवे रोड का अतिक्रमण तोड़ने के लिए दो और भिवानी स्टैंड का अतिक्रमण तोड़ने के लिए एक टीम बनाई गई थी।
अभियान शुरू करने से पहले रेलवे रोड को भिवानी स्टैंड और रेलवे स्टेशन चौक पर बैरियर लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया। चार बुलडोजर मशीनों को मोबाइल बैरियर और पुलिस के घेरे में रखा गया ताकि विरोध होने पर भी ध्वस्तीकरण अभियान प्रभावित न हो।
जैसे ही रेलवे रोड का भिवानी स्टैंड की तरफ से अभियान शुरू हुआ वैसे ही एक व्यापारी नेता समर्थकों के साथ विरोध करने पहुंच गए। पुलिस ने सख्ती पर शांत हो गए। इसके बाद अतिक्रमण तोड़ने का काम जैन स्थानक तक चलता रहा। तभी एक और व्यापारी नेता विरोध करने लगे। पुलिस ने सख्ती की, तो वह भी शांत हो गए। चंद कदम आगे एक युवती अतिक्रमण पर आकर बैठक गई। वह कहने लगी वह नहीं हटेगी चाहे बुलडोजर उसे क्यों न रौंद दे। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे सख्ती से हटा दिया। सुबह नौ बजे तक निगम टीम ने रेलवे स्टेशन के गेट तक बिना रुके अतिक्रमण ध्वस्त किए। वहीं, दूसरी तरफ एक टीम ने भिवानी स्टैंड स्थित बड़े शोरूम के साथ-साथ कई दुकानों के आगे हुआ अतिक्रमण
विज्ञापन
ध्वस्त किया।
टीम में शामिल
संयुक्त नगर आयुक्त महेश कुमार, उप निगम आयुक्त हरदीप, भूमि अधिकारी सुरेंद्र गोयल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट कनब लाकरा, डीएसपी डॉ. रविंदर
खुद को अकेला देख व्यापारी नेताओं की टूटी हिम्मत
अतिक्रमण तोड़ने का विरोध करने वाले व्यापारी नेता ने दुकानदारों को विरोध दर्ज कराने के लिए फोन घनघनाएं। किसी ने सुबह की सैर करने जिम में होने तो किसी ने सोने की बात कहते हुए आने में असमर्थता जता दी। एक-दो दुकानदारों को छोड़ उनके साथ कोई नहीं था ।
धरने के लिए नहीं हुए तैयार
एक व्यापारी नेता ने दुकानदारों को फोन करके नगर निगम के खिलाफ धरना देने के लिए कहा। ज्यादातर ने धरना देने से इनकार कर दिया।
बमुश्किल 10 मिनट के लिए बंद हुआ रेलवे रोड का बाजार
नगर निगम की टीम के लौटने के बाद एक व्यापारी नेता ने विरोध स्वरूप बाजार बंद करने का आह्वान किया। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन ने अतिक्रमण तोड़ा है, जिसका हमको दुख है। मगर ऐसा संभव नहीं है कि इसकी वजह से व्यापारी बंद कर दिया जाए। जिसका परिणाम रहा कि 10 मिनट में ही दुकानदारों ने शटर उठाकर दुकानें खोल लीं।
रेलवे रोड और भिवानी स्टैंड पर 200 से ज्यादा दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से धराशायी किया है। उपायुक्त और मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि अब बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमानुसार नोटिस देकर दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा है। बावजूद इसके जो भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं, निगम उसे तोड़ रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा। -डॉ. नरहरि बांगड़ नगर निगम आयुक्त रोहतक

रेलवे रोड पर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो पुलिस से विरोध करते व्यापारी नेता हेमंत बख्- फोटो : RohtakCity